Ranchi News : मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव से हल्की लापरवाही भी लोगों को बना रही बीमार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Mar 2025 9:07 PM
राजधानी में सर्दी-खांसी और बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ीसुबह गर्मी व शाम के वक्त ठंड के अहसास से बिगड़ रही दिनचर्या
रांची. मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है. सुबह गर्मी और शाम में ठंड का अहसास हो रहा है. ऐसे में लोगों की दिनचर्या बिगड़ती जा रही है. हल्की लापरवाही भी भारी पड़ रहा है. लोग सर्दी-खांसी और बुखार से पीड़ित हो रहे हैं. अस्पतालों में मौसमी बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है. राजधानी में स्थिति ऐसी है कि अधिकांश घर के कोई न कोई सदस्य मौसमी बीमारी की चपेट में है. घर के एक सदस्य के संक्रमित होने से अन्य लोग भी संक्रमित हो जा रहे हैं. हालांकि कुछ बीमार दवा दुकान से दवा खरीदकर खा रहे हैं.
इधर, मौसम में बदलाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. मच्छर से बचने के लिए लोग शाम होते ही घर के खिड़की-दरवाजे बंद कर दे रहे हैं.रिम्स के मेडिसिन और चेस्ट ओपीडी में बढ़ी भीड़
मौसमी बीमारी से पीड़ितों की संख्या सबसे अधिक मेडिसिन और चेस्ट ओपीडी में देखने को मिल रही है. रिम्स के मेडिसिन विभाग में प्रतिदिन 60 से 75 मौसमी बीमारी से पीड़ित मरीजों को परामर्श दिया जा रहा है. विभागाध्यक्ष डॉ बी कुमार ने बताया कि विगत 15 दिनों से मौसमी बीमारी से पीड़ित मरीज बढ़े हैं. इधर, चेस्ट विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि सबसे ज्यादा मरीज खांसी ठीक नहीं होने की समस्या लेकर आ रहे हैं. ऐसे मरीजों को एंटीबायोटिक दवाएं लिखी जा रही है.ऐसे बरते सावधानी
– मौसम के अनुसार दिनचर्या रखें- सुबह-शाम पूरे शरीर को ढ़ंकने वाला कपड़ा पहनें- फ्रिज के खाद्य पदार्थ का उपयोग नहीं करें- ताजा खाना और शुद्ध पानी ही इस्तेमाल करें- सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करेंडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










