ePaper

चैंपियंस चैलेंज लीग का शुभारंभ

Updated at : 10 Oct 2025 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
चैंपियंस चैलेंज लीग का शुभारंभ

आइडी टेक ट्रेनिंग सेंटर में झारखंड स्किल डेवलपमेंट सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता चैंपियंस चैलेंज लीग का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ

विज्ञापन

अनगड़ा.

आइडी टेक ट्रेनिंग सेंटर में झारखंड स्किल डेवलपमेंट सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता चैंपियंस चैलेंज लीग का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ. लीग का उदघाटन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि खेलकूद जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है. यह हमें अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास सिखाता है. पहले दिन की प्रतियोगिता में क्रिकेट, वॉलीबॉल, 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ आयोजित की गयी. क्रिकेट प्रतियोगिता में एक्सेल डेटा सर्विस, अनगड़ा ने क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज की. वॉलीबॉल में आइडी टेक गेतलसूद ने क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल की. बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम चांदनी, द्वितीय मनीषा कुमारी, तृतीय सुशीला कुमारी, 200 मीटर दौड़ में प्रथम मनीषा कुमारी, द्वितीय रूपाली कुमारी, तृतीय सोमवारी, बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम पवन कुमार, द्वितीय राजीव कुमार, तृतीय समीर, 200 मीटर दौड़ प्रथम राहुल कुमार, द्वितीय पंचनद, तृतीय वंशीधर रहेे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA

लेखक के बारे में

By JITENDRA

JITENDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola