संत जेवियर कॉलेज के KAP सर्वे टीम को सीईओ झारखंड के रवि कुमार ने दिया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार.

CEO Jharkhand News: संत जेवियर कॉलेज की सर्वेक्षण टीम के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने एक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया. इसमें सर्वे टीम में शामिल सदस्यों को चुनाव संबंधित ज्ञान, अभिवृत्ति और अभ्यास (KAP) एंडलाइन सर्वेक्षण के बारे में जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

CEO Jharkhand News: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बुधवार को संत जेवियर कॉलेज द्वारा राज्य में चुनाव संबंधित ज्ञान, अभिवृत्ति और अभ्यास (KAP) एंडलाइन सर्वेक्षण के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तीसरे पक्ष द्वारा कराये जाने वाले ऐसे सर्वे मतदाताओं के हित के लिए बनायी जाने वाली नीतियों में सहायक होती हैं. इसी के आधार पर नये निर्देश तैयार होते हैं. के रवि कुमार निर्वाचन सदन में संत जेवियर कॉलेज के KAP सर्वे टीम को संबोधित कर रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

सर्वे से चुनाव आयोग को नीति-निर्धारण में मिलती है मदद

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) झारखंड ने कहा कि इस तरह के सर्वे मतदाताओं के ज्ञान, दृष्टिकोण और व्यवहार को समझने में मददगार होता है. साथ ही मतदान के प्रति उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी का स्तर एवं निर्वाचन प्रणाली में उनकी भागीदारी की स्थिति की जानकारी लेने में भी मदद मिलती है.

14 लोकसभा के 1800 लोगों से बातचीत करेंगे सर्वेयर

इस अवसर पर संत जेवियर कॉलेज की सहायक प्राध्यापक डॉ सीमा अखौरी ने बताया कि संत जेवियर कॉलेज की टीम द्वारा चुनाव संबंधित KAP सर्वे कराया जा रहा है. इसमें 5 मास्टर ट्रेनर और 30 जांचकर्ता झारखंड के सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों के रैंडमली चयनित 20 विधानसभा क्षेत्रों के 60 मतदान केंद्र के लगभग 1800 लोगों से बात करेंगे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

क्षेत्र से मिली जानकारी को एकत्र करेगी संत जेवियर की टीम

उन्होंने बताया कि सर्वे टीम निर्वाचन से संबंधित जो भी जानकारी क्षेत्र में मिलेगी, उसके आंकड़ों एकत्र करेंगे. सर्वेक्षण के क्रम में सर्वेक्षणकर्ता मतदाताओं की मतदान में भागीदारी, उनके अधिकारों के प्रति वे कितने जागरूक हैं, मतदाता सूची में सूचीबद्धता एवं मतदान की प्रक्रिया के संबंध में उनको कितनी जानकारी है, ये सारी चीजें एकत्र करेंगे.

कार्यक्रम में ये लोग भी थे मौजूद

इस अवसर पर उप-मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता, अपर निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह और KAP सर्वे के सर्वेक्षणकर्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें

झारखंड की छात्राओं में कॉमिक्स से लैंगिक समानता की समझ विकसित करने की पहल

20 अगस्त से अगले 6 दिन तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, IMD ने दिया अपडेट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola