हुटाप पंचायत में मना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Updated at : 08 Mar 2025 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
हुटाप पंचायत में मना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

हुटाप पंचायत भवन में खलारी आजीविका महिला संकुल स्तरीय महिला समूह ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

विज्ञापन

खलारी.

हुटाप पंचायत भवन में खलारी आजीविका महिला संकुल स्तरीय महिला समूह ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. इस अवसर परखलारी पश्चिमी जिप सदस्य सरस्वती देवी, विधायक प्रतिनिधि मोनू रजक, लपरा मुखिया पुतुल देवी, खलारी मुखिया तेजी किस्पोट्टा, हुटाप मुखिया शिवरत मुंडा मौजूद थे. कार्यक्रम में अतिथियों का पारंपरिक तरीके से पत्ते की टोपी पहनाकर और गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम में अतिथियों ने अंतरराष्ट्रीय दिवस पर प्रकाश डाला और महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया. मुखिया पुतुल देवी व जिप सदस्य सरस्वती देवी ने महिलाओं का उत्साहवर्धन किया. कहा कि आज महिला समूह के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं. उन्होंने महिलाओं को अपने हक अधिकार के प्रति जागरूक रहकर आगे आने की अपील की. आइपीआरपी शांति देवी ने महिला समूह की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि महिला समूह के माध्यम से महिलाओं को अपनी आजीविका को बढ़ाते हुए आत्मनिर्भर बनने का मौका मिल रहा है. होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया. मौके पर कृष्णा रजक, अर्चना गुप्ता, विनीता देवी, अनिमा देवी, नीलम देवी, चांदनी कुमारी, पार्वती कुमारी, यशोदा देवी, सुचिता कुजूर, रानी देवी सहित काफी संख्या में महिला समूह के सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola