राजा मेदिनी राय की मनायी गयी जयंती
Updated at : 23 Apr 2024 9:17 PM (IST)
विज्ञापन

पंचायत के मुखिया संतोष कुमार महली व समिति के लोगों ने राजा मेदिनी राय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया.
विज्ञापन
खलारी
धमधमिया में आंबेडकर सेवा समिति ने मंगलवार को राजा मेदिनी राय की जयंती मनायी. पंचायत के मुखिया संतोष कुमार महली व समिति के लोगों ने राजा मेदिनी राय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया. श्री महली ने कहा कि राजा मेदिनी राय ने अपने शासन काल में जनता के सुख व समृद्धि के लिए काफी काम किया. हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए. सरजू सिंह चेरो ने राजा मेदिनी राय का जीवन वृत्त की जानकारी दी. कहा कि चैत्र पूर्णिमा के दिन राजा मेदिनी राय का जन्म हुआ था. वे 1658 से 1674 तक पलामू के राजा रहे. उन्होंने पलामू के दुर्ग में से एक किला का निर्माण कराया था. कहा कि राजा मेदिनी राय के बताये रास्ते पर चलकर ही क्षेत्र का विकास किया जा सकता है. स्वास्थ्य, शिक्षा व बेहतर शासन ही राजा मेदिनी राय की सोच थी. वे जनता का हाल जानने के लिए घर-घर जाया करते थे. उनके शासनकाल में यंग कहावत चरितार्थ था कि राजा मेदनिया घर-घर बाजे मधनियां. मौके पर अमृत भोगता, रमेशर भोगता, रामजी यादव, संतोष सिंह, जसवंत पांडेय, ध्वजाराम धोबी, सूरज प्रधान मुंडा, पयहारी भगत, शशि पांडेय, नरेश विश्वकर्मा, भुगलु मुंडा, जगलाल गंझू, सोनू ठाकुर, राकेश कुमार सिंह, सुनील गंझू सहित कई लोग मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




