सीबीआई ने रिश्वतखोरी मामले में सीसीएल के सुरक्षा अधिकारी समेत 7 को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजा
Published by : Mithilesh Jha Updated At : 09 Sep 2025 6:03 PM
सीबीआई ने सीसीएल के 3 कर्मचारियों समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया. कोर्ट ने भेजा जेल.
CBI Action: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के मामले में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), गिद्दी-सी कोलियरी परियोजना के एक मैनेजर, एक क्लर्क और एक सुरक्षा गार्ड समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी को मंगलवार को रांची की विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने भ्रष्टाचार के आरोपी सभी लोगों को जेल भेज दिया.
Table of Contents
CBI Action: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में हजारीबाग जिले के गिद्दी सी कोलियरी परियोजना अरगड्डा क्षेत्र के सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के सुरक्षा अधिकारी/प्रबंधक (खनन), लिपिक ग्रेड-III और सुरक्षा गार्ड समेत 7 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया. इनमें 4 निजी व्यक्ति शामिल हैं.
कोयला लिफ्टर को दी थी अवैध कोयला उठाव की अनुमति
सीबीआई ने गिद्दी सी कोलियरी परियोजना अरगड्डा क्षेत्र सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के सुरक्षा अधिकारी/प्रबंधक (खनन), लिपिक ग्रेड-III और सुरक्षा गार्ड और 5 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया. आरोप है कि सीसीएल के आरोपी लोक सेवकों ने रिश्वत लेकर कोयले की रोड सेल के दौरान कोयला लिफ्टर को अवैध रूप से कोयला उठाने की अनुमति दी थी.
CBI Action: स्पेशल CBI कोर्ट ने 7 आरोपियों को भेजा जेल
सोमवार को सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया. मंगलवार को इन्हें पूछताछ के लिए न्यायिक हिरासत में लेने के लिए रांची के स्पेशल सीबीआई जज की कोर्ट में पेश किया गया. सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा है कि इस मामले की गहन जांच चल रही है. सीबीआई ने उन लोगों की लिस्ट भी जारी की है, जिन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गिरफ्तार किये गये लोगों के नाम और उनके पद
| क्रम | गिरफ्तार अधिकारी/व्यक्ति का नाम | कहां से हुई गिरफ्तारी |
|---|---|---|
| 1. | अनिल कुमार, सुरक्षा अधिकारी/मैनेजर (माइनिंग) | गिद्दी सी कोलियेरी परियोजना, अरगडा क्षेत्र, सीसीएल |
| 2. | दीपक कुमार, क्लर्क ग्रेड-III | गिद्दी सी कोलियेरी परियोजना, अरगडा क्षेत्र, सीसीएल |
| 3. | नरेश कुमार, सुरक्षा गार्ड | गिद्दी सी कोलियेरी परियोजना, अरगडा क्षेत्र, सीसीएल |
| 4. | मो सद्दाम | निजी व्यक्ति |
| 5. | इसराइल अंसारी | निजी व्यक्ति |
| 6. | मो तबरक | निजी व्यक्ति |
| 7. | अरुण लाल | निजी व्यक्ति |
इसे भी पढ़ें
बीसीसीएल के रिटायर्ड कर्मचारी से 20 हजार घूस लेते 2 कर्मचारी गिरफ्तार
सीसीएल अफसर, कर्मी और कोयला लिफ्टरों पर सीबीआई के छापे से हड़कंप, 3 पर प्राथमिकी दर्ज
Ranchi News : सीसीएल परियोजनाओं की जांच में सीबीआइ के हाथ लगे लेन-देन सहित कई दस्तावेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










