ePaper

मुरगू पुल के नीचे गिरी कार

Updated at : 09 Aug 2025 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
मुरगू पुल के नीचे गिरी कार

थाना क्षेत्र के मुरगू पुल से शुक्रवार की रात कार जेएच 01 एफ डब्लू 8145 असंतुलित होकर नीच गिर गयी.

विज्ञापन

रातू.

थाना क्षेत्र के मुरगू पुल से शुक्रवार की रात कार जेएच 01 एफ डब्लू 8145 असंतुलित होकर नीच गिर गयी. कार मांडर की ओर से आ रही थी और गड्ढे के कारण असंतुलित होकर पुल के नीच गिर कर पलट गयी. हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. कार रातू के ही संजय नगर कॉलोनी निवासी युधिष्ठिर लोहरा की बतायी जाती है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है.

मुरगू पुल : हो सकती है बड़ी दुर्घटना

रांची.

रांची-बिजुपाड़ा मार्ग पर स्थित मुरगू पुल के पास कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. यहां से यात्रियों से भरी बस दिन-रात गुजरती हैं. वहीं भारी मालवाहक वाहन गुजरते हैं. पुल के एप्रोच रोड की स्थिति काफी खराब है. वहीं पुल के पहले भी सड़क कई जगहों पर खराब हो गयी है. एप्रोच रोड का हिस्सा कई जगहों पर धंस गया है. यहां पर गाड़ियां असंतुलित हो जाती हैं. इस कारण शनिवार को एक कार असंतुलित होकर पलट गयी. लोगों का कहना है कि जल्द ही इसे दुरुस्त नहीं किया गया, तो बड़ा हादसा हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDRASHEKHAR UPADHEY

लेखक के बारे में

By CHANDRASHEKHAR UPADHEY

CHANDRASHEKHAR UPADHEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola