Ranchi News : याद किये गये बुधू भगत व कर्पूरी ठाकुर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Feb 2025 11:42 PM

विज्ञापन

Birsa Munda

Ranchi News : स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर बुधू भगत की जयंती व समाजवादी नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनायी गयी.

विज्ञापन

रांची. प्रदेश राजद कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर बुधू भगत की जयंती व समाजवादी नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनायी गयी. मौके पर दोनों महान विभूतियों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी. नेताओं ने दोनों विभूतियों को याद करते हुए उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता यादव, आबिद अली, रंजन कुमार, सुधीर गोप, राजकिशोर सिंह यादव, क्षितिज मिश्रा और चंदन कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

धुर्वा में वीर बुधु भगत की जयंती मनायी गयी :

इधर झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति धुर्वा के तत्वावधान में धुमकुड़िया भवन प्रांगण में वीर बुधू भगत की 233 वीं जयंती मनायी गयी. इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय संयोजक संदीप उरांव एवं सोमा उरांव उपस्थित थे. वक्ताओं ने वीर बुधू भगत की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वीर बुधू भगत जैसे महान वीर स्वतंत्रता सेनानी का हमलोग जन्मदिन मना रहे हैं. आज हम आदिवासी/जनजाति समाज को गर्व होना चाहिए. उन्होंने अपने देश, समाज, धर्म के लिए अपने प्राणों की आहुति दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola