Ranchi News : विद्यार्थी नये शोध कर विवि का नाम रोशन करें : कुलपति
रांची विवि पीजी रसायनशास्त्र विभाग में फ्रेशर्स डे का आयोजन
रांची. रांची विवि अंतर्गत स्नातकोत्तर रसायनशास्त्र विभाग में सोमवार को फ्रेशर्स डे का आयोजन किया गया. कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों से कहा कि आप सभी युवा हैं. आप के कंधे पर देश का भविष्य है. नये-नये शोध कार्य कर विवि का नाम रोशन करें. प्रण लें कि विवि को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ देकर ही जायेंगे. विभागाध्यक्ष डॉ एके डेल्टा तथा डॉ स्मृति सिंह ने नेट/जेआरएफ के लिए मार्गदर्शन दिया. आइक्वेसी को-अॉर्डिनेटर डॉ बीके सिन्हा, डॉ नीरज, डॉ जीएस झा ने भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया. इस अवसर पर शिवांगी, उत्कर्ष, श्रेया, आदित्य अभिषेक, राहुल सोनी, जयप्रकाश, प्रवीण, स्वाति, नेहा, जयप्रकाश, नरेंद्र आदि उपस्थित थे.
एनएसयूआइ ने की मेरिट लिस्ट में सुधार की मांग
रांची. रांची विवि में नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति के लिए कागजात सत्यापन के लिए जारी मेरिट लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप एनएसयूआइ़ ने लगाया है. एनएसयूआइ के राज्य उपाध्यक्ष अमन अहमद ने रांची विवि के रजिस्ट्रार डॉ जीसी साहू को ज्ञापन देकर कहा है कि विवि द्वारा जारी इतिहास व राजनीति विज्ञान के मेरिट लिस्ट में योग्य विद्यार्थी छूट गये हैं. इसलिए विवि लिस्ट में सुधार कर इसे फिर से जारी करे. रजिस्ट्रार को बताया गया कि विवि प्रशासन ने शिकायत प्राप्त करने के बाद भी लिस्ट में सुधार नहीं किया है. इस अवसर पर गुलशन सिंह, रोहित दास उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










