जले हुए पुआल के कुम्बा से शव बरामद

Updated:
विज्ञापन
जले हुए पुआल के कुम्बा से शव बरामद

चान्हो पुलिस ने शनिवार को जयपुर गांव के निकट स्थित पुआल के जले हुए कुम्बा से एक शव बरामद किया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चान्हो.

चान्हो पुलिस ने शनिवार को जयपुर गांव के निकट स्थित पुआल के जले हुए कुम्बा से एक शव बरामद किया है. शव की पहचान जयपुर गांव के रहने वाले विलियम मिंज (45) पिता स्व मोजरस मिंज के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि विलियम मिंज शुक्रवार को दिन में एक अन्य युवक के साथ गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर अपने खेत में लगी फसल को देखने गया था. दोपहर में करीब ढाई बजे जब बारिश व गर्जन शुरू हुआ तो उसके साथ गया युवक गांव लौट गया. लेकिन विलियम मिंज बारिश से बचने के लिए खेत के बगल में ही पुआल से बने कुम्बा में चला गया था. जानकारी के अनुसार विलियम मिंज की पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ ईंट भट्ठा में मजदूरी करने गयी है. जिसके चलते शाम को उसके घर वापस नहीं लौटने पर किसी का ध्यान उसकी ओर नहीं गया. शनिवार की सुबह को जब वह घर पर नहीं दिखा तो परिजन उसकी खोज में खेत की ओर गये तो जले हुए कुम्बा के बीच में एक जला हुआ शव देखा. आशंका है कि बारिश के बीच ही कुम्बा में वज्रपात होने से विलियम मिंज उसकी चपेट में आ गया होगा. सूचना मिलने पर पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेज दिया है.

वज्रपात से मौत की आशंका

चान्हो 1, जले हुए कुम्बा से बरामद

शव.B

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola