मेरा कहा कभी नहीं मरेगा, उलगुलान! उलगुलान!! पढ़ें, भगवान बिरसा मुंडा के क्रांतिकारी विचार

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के क्रांतिकारी विचार यहां पढ़ें.
Birsa Munda Death Anniversary News: बिरसा मुंडा शिक्षा, स्वच्छ जीवनशैली और आदिवासियों के रीति-रिवाजों और धर्म की रक्षा के पक्षधर थे. महान स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक बिरसा मुंडा ने मिशनरियों के प्रभाव को कम करने और आदिवासियों को उनके सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया. उनके विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं. भगवान बिरसा मुंडा के क्रांतिकारी वचन यहां पढ़ें.
Birsa Munda Death Anniversary News| Famous Quotes of Birsa Munda: आदिवासी समाज में बिरसा मुंडा को भगवान का दर्जा प्राप्त है. उन्हें धरती आबा कहा जाता है. ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष करने वाले भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज में व्याप्त अंधविश्वास, नशाखोरी और बलि प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ भी आवाज बुलंद की थी. बिरसा मुंडा शिक्षा, स्वच्छ जीवनशैली और आदिवासियों के रीति-रिवाजों और धर्म की रक्षा के पक्षधर थे. महान स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक बिरसा मुंडा ने मिशनरियों के प्रभाव को कम करने और आदिवासियों को उनके सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया. उनके विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं. भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि (Birsa Munda 125th Death Anniversary) पर धरती आबा के क्रांतिकारी विचारों को यहां पढ़ें :-
यह धरती हमारी है, हम इसके रक्षक हैं – बिरसा मुंडा

मातृभूमि और पर्यावरण से बिरसा मुंडा को कितना प्रेम था, यह उनकी इस उक्ति में झलकता है. वह कहते हैं- ‘यह धरती हमारी है, हम इसके रक्षक हैं.’
मैं केवल देह नहीं, मैं जंगल का पुश्तैनी दावेदार हूं…

‘उलगुलान’ के दौरान भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए कहा था- ‘मैं केवल देह नहीं, मैं जंगल का पुश्तैनी दावेदार हूं. पुश्तें और उनके दावे मरते नहीं, मैं भी मर नहीं सकता, मुझे कोई भी जंगलों से बेदखल नहीं कर सकता!’
वही समाज जिंदा रहता है, जिस समाज में…

बलिदान और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को उजागर करने के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने कहा था- ‘वही समाज जिंदा रहता है, जिस समाज में आने वाली पीढ़ी के लिए लोग मरने के लिए तैयार रहते हैं.’
मेरा कहा कभी नहीं मरेगा. उलगुलान! उलगुलान!!

भगवान बिरसा मुंडा को गिरफ्तार कर जब जेल ले जाया जा रहा था, तब उन्होंने आदिवासियों का आह्वान किया था. यह उनके विचारों की अमरता और विद्रोह की भावना को दर्शाता है. बिरसा ने कहा था- ‘मैं तुम्हें अपने शब्द दे रहा हूं, उसे फेंक मत देना. अपने घर या आंगन में उसे संजोकर रखना. मेरा कहा कभी नहीं मरेगा. उलगुलान! उलगुलान!!’
समाज में सभी को समान अधिकार और अवसर मिलने चाहिए

बिरसा मुंडा चाहते थे कि समाज में समानता हो और सबको न्याय मिले. इसलिए उन्होंने सामाजिक समानता और न्याय के लिए आवाज उठायी थी. उन्होंने कहा था- ‘समाज में सभी को समान अधिकार और अवसर मिलने चाहिए.’
अबुआ दिसुम अबुआ राज

आत्मनिर्भरता और स्वशासन की उनकी आज भी लोग नहीं भूले. उन्होंने 125 साल पहले, जो बातें कहीं थीं, आज भी प्रासंगिक हैं. बिरसा ने कहा था- ‘अबुआ दिसुम अबुआ राज’ (हमारा देश, हमारा राज).
मेरे बाद भी उलगुलान जारी रखना

बिरसा मुंडा ने गिरफ्तारी से पहले अपने अनुयायियों को आखिरी संदेश दिया था- ‘मेरे बाद भी उलगुलान जारी रखना. यह लड़ाई जमीन और सम्मान की है.’
इसे भी पढ़ें
झारखंड का वो गांव, जहां से अंग्रेजों ने भगवान बिरसा मुंडा को किया गिरफ्तार
Birsa Tourist Circuit: पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होंगी भगवान बिरसा से जुड़ी ये जगहें
भगवान बिरसा मुंडा की जिंदगी से हर किसी को सीखनी चाहिए ये 5 बातें
बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के लिए देखे थे ये 5 सपने, आज भी हैं अधूरे
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




