ePaper

साइबर क्रिमिनल्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ की ठगी मामले में 3 गिरफ्तार

Updated at : 27 Aug 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
Big Action Against Cyber Criminals

साइबर क्राइम की सांकेतिक तस्वीर.

Big Action Against Cyber Criminals: झारखंड सीआईडी ने साइबर क्रिमिनल्स के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. निवेश में ज्यादा मुनाफा का लालच देकर करीब 3 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें से 2 लोगों को गुजरात के सूरत से पकड़ा गया है. एक आरोपी झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला है.

विज्ञापन

Big Action Against Cyber Criminals: सीआईडी झारखंड ने साइबर क्रिमिनल्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन्होंने मेटल ट्रेडिंग में हाई रिटर्न का लालच देकर निवेश के उद्देश्य से बैंक खाताओं में 2,98,66,750 करोड़ रुपए अवैध तरीके से ट्रांसफर करवा लिये. यह पूरी तरह से साइबर ठगी का मामला है.

निवेश का लालच देकर की करोड़ों की ठगी

शिकायतकर्ता ने कहा है कि टेलीग्राम पर संचालित ग्लोबल इंडिया साइट के लिंक को क्लिक करने पर शिकागो बोर्ड ऑफ ऑप्शंस एक्सचेंज में एक ऑलाइन अकाउंट खोल दिया गया. मेटल ट्रेडिंग में ऊंचे रिटर्न का झूठा प्रलोभन देकर करीब 3 करोड़ रुपए की ठगी की गयी.

बैंक अकाउंट में एक दिन में जमा हुए डेढ़ करोड़ से अधिक

इस मामले में जांच के क्रम में सीआइडी ने एक साइबर अपराधी को साइबर सेल सूरत (गुजरात पुलिस) की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया. केस की जांच में पता चला कि इंडसइंड बैंक के खाता संख्या 253529441992 में एक दिन में 1,68,65,200 रुपए क्रेडिट हुए.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कर्नाटक, उत्तराखंड और झारखंड में भी दर्ज हैं केस

नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से जानकारी हासिल की गयी, तो पता चला कि इस बैंक खाते के विरुद्ध कर्नाटक, उत्तराखंड और झारखंड में 1-1 केस दर्ज हैं. इस मामले में सीआईडी झारखंड ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके नाम गरनिया भरत रामकभाई, गोयनिया हार्दिकभाई करमसिंह भाई और दिनेश कुमार शामिल हैं.

गिरफ्तार किये गये 2 लोग गुजरात के, 1 जमशेदपुर का

गुजरात के सूरत स्थित सरथाना के प्लेटिनम प्लाजा शॉप नं-25 ग्राउंड फ्लोर के गरनिया भरत रामकूभाई (31), पिता रमकूभाई सूराभाई गरनिया, सूरत के ही 42 श्याम विला, रॉ हाउस निवासी गोयनिया हार्दिकभाई करमसिंह भाई और पूर्व में इस कांड में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजे जा चुके दिनेश कुमार (पिता प्रेमनाथ जायसवाल), शास्त्री नगर, कदमा, जमशेदपुर को गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार साइबर अपराधियों से ये चीजें हुईं बरामद

गिरफ्तार किये गये अपराधियों के पास से पुलिस ने 2 मोबाइल फोन, 3 सिम कार्ड, 2 एटीएम और 3 चेक बरामद किये हैं. बता दें कि इस केस में 28 जुलाई 2025 को झारखंड में सीआईडी के साइबर क्राइम थाने में आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था, जिसकी जांच के दौरान इन 3 लोगों की गिरप्तारी हुई है.

Big Action Against Cyber Criminals: साइबर क्राइम से कैसे बचें, पुलिस ने दिये टिप्स

  • यूट्यूब/ह्वाट्सऐप/टेलीग्राम/गूगल एड्स के माध्यम से भेजे जाने वाले इन्वेस्टमेंट ऑफर से जुड़े किसी विज्ञापन के लिंक पर क्लिक न करें. न ही लिंक के माध्यम से किसी वेब पोर्टल या ऐप्लिकेशन पर रजिस्टर करें.
  • निवेश के नाम पर ह्वाट्सऐप, टेलीग्राम के जरिये मिलने वाले बैंक अकाउंट/यूपीआई आईडी में पैसे जमा न करें.
  • निवेश के लिए सरकार की ओर से अधिकृत ऐप पर ही निवेश करें और निवेश करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें.
  • अगर आप किसी फ्रॉड के शिकार हो गये हैं, तो इसकी सूचना साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या वेबसाइट (www.cybercrime.gov.in) पर दर्ज करायें. इसकी लिखित शिकायत अपने करीबी थाना या साइबर सेल/साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में करें.

इसे भी पढ़ें

Breaking News: नीरज सिंह हत्याकांड में 8 साल बाद आया फैसला, धनबाद की अदालत ने संजीव सिंह को किया बरी

झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, नीरज सिंह हत्याकांड में मिली जमानत

Dhanbad News: संजीव सिंह ने अनुसंधानकर्ता पर लगाया फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोप

Dhanbad News : बचाव पक्ष ने कहा : नीरज हत्याकांड में रघुकुल बन गया था सरायढेला थाना का आउटपोस्ट

Dhanbad News: नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व आइओ निरंजन तिवारी ने मांगी सुरक्षा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola