Ranchi News: मंत्री से मिले बार एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के सदस्य

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Feb 2025 11:29 PM

विज्ञापन

Ranchi News : झारखंड बार एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के सदस्यों ने सोमवार को उत्पाद मंत्री योगेंद्र महतो से मुलाकात की.

विज्ञापन

रांची. झारखंड बार एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के सदस्यों ने सोमवार को उत्पाद मंत्री योगेंद्र महतो से मुलाकात की. इसका नेतृत्व एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजन कुमार ने किया. सदस्यों ने मंत्री से बार एंड रेस्टोरेंट से कोटा सिस्टम हटाने की मांग की और उन्हें ज्ञापन सौंपा. सदस्यों ने बताया कि पूरे देश में किसी भी राज्य में बार एंड रेस्टोरेंट में कोटा सिस्टम तय नहीं है. लेकिन झारखंड में कोटा सिस्टम बार एंड रेस्टोरेंट पर थोपा जा रहा है. इससे व्यवसाय को चलाने में परेशानी हो रही है.

व्यवसायियों को परेशानी होगी

कहा गया कि तैयार हो रही नयी उत्पादन नीति में भी वर्तमान कोटा सिस्टम में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव रखा गया है. ऐसे में इस व्यवसाय से जुड़े हुए व्यवसायियों को परेशानी होगी. मौके पर अध्यक्ष रंजन कुमार, सचिव बबलू महतो, सलाहकार रमाशंकर प्रसाद, संरक्षक गुरुचरण सिंह, विजय वर्मा, उपाध्यक्ष कमल नागपाल, उमेश सिन्हा और कोषाध्यक्ष वीरेंद्र साहू मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola