Ranchi News : झारखंड में 22 मार्च से लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक

Updated at : 18 Mar 2025 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : झारखंड में 22 मार्च से लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक

बंद के दौरान राज्य में 20 हजार करोड़ का कारोबार प्रभावित होगा. निजीकरण के विरोध में हड़ताल पर जायेंगे बैंकों के कर्मचारी.

विज्ञापन

रांची. 22 मार्च से बैंक लगातार चार दिन बंद रहेंगे. 22 मार्च को बैंकों में तीसरे शनिवार का अवकाश और 23 मार्च को रविवार की सार्वजनिक छुट्टी है. वहीं, 24 व 25 मार्च को बैंकों में हड़ताल रहेगी. इस तरह लगातार चार दिनों तक बैंक बंद रहेंगे. राज्य में कार्यरत 12 सरकारी बैंकों के साथ ही ग्रामीण बैंक के सभी अधिकारी और कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे. इस दौरान राज्य में कार्यरत बैंकों की 3319 शाखाओं पर ताले लटके रहेंगे. वहीं, बैंकों में 31 को ईद और एक अप्रैल को सरहुल की छुट्टी रहने की बात कही गयी है.

पांच दिवसीय कार्यनीति लागू करने की मांग

कर्मचारी पांच दिवसीय कार्यनीति लागू करने की मांग और निजीकरण का विरोध कर रहे हैं. रांची में एआइबीओसी की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हड़ताल को सफल बनाने में आम जनता से सहयोग की अपील की गयी. एआइबीओसी के स्टेट जनरल सेक्रेटरी प्रकाश उरांव और कन्वेनर एमएल सिंह ने बताया कि यह हड़ताल बैंकिंग क्षेत्र में सभी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती, आउटसोर्सिंग पर रोक, अस्थायी कर्मियों को नियमित करने सहित अन्य मुद्दों को लेकर की जा रही है. मौके पर गौतम घोष, वाइपी सिंह, कुणाल कुमार, शशिकांत भारती, ज्योत्स्नेश्वर पांडेय, के असा चाैधरी, मनीष सिंह, अखिलेश कुमार आदि मौजूद थे.

व्यापारियों को हो सकती है पेमेंट संबंधी परेशानी

हड़ताल से व्यापारियों को पेमेंट संबंधी परेशानी हो सकती है. हालांकि, ऑनलाइन पेमेंट का ऑप्शन खुला रहेगा. वहीं, हड़ताल के दौरान एटीएम को खुले रखने की बात कही गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola