Ranchi News : राजधानी रांची में पॉलिथीन पर प्रतिबंध बेअसर, धड़ल्ले से हो रहा इस्तेमाल

बाजार में घूम-घूम कर सब्जी और फल दुकानदारों को पॉलिथीन पहुंचाया जाता है. इसके बावजूद नहीं की जाती है कार्रवाई.
रांची. पॉलिथीन पर प्रतिबंध के बाद भी इसका कोई असर नहीं दिख रहा है. शहर की मंडियों से लेकर फलों के ठेले पर धड़ल्ले से प्लास्टिक कैरी बैग का प्रयोग किया जा रहा है. प्रभात खबर के संवाददाता ने जब सब्जी मंडियों में जाकर इसका जायजा लिया, तो हर जगहों पर लोग धड़ल्ले से पॉलिथीन का इस्तेमाल करते दिखे. सब्जी और फल दुकानदारों में प्रतिबंध का कोई डर देखने को नहीं मिला. जानकारों का कहना है कि सिर्फ रांची में पॉलिथीन की खपत हर माह लगभग 45 टन से अधिक है. मंडियों और बाजार में पॉलिथीन की बिक्री करने वाले दिन भर बाजार में घूम-घूम कर सब्जी और फल दुकानदारों को पॉलिथीन पहुंचाते रहते हैं.
सिर्फ कोरम पूरा कर रहा निगम
पॉलिथीन का उपयोग रोकने को लेकर रांची नगर निगम भी तत्पर नहीं है. खास कर सब्जी मंडी में कोई कार्रवाई नहीं किया जा रही है. केवल अनाउंस करके कोरम पूरा किया जा रहा है. सब्जी दुकानदार ग्राहकों को पॉलिथीन नहीं दें, वरना पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी. यह अनाउंस मंगलवार को भी निगम के कर्मी करते दिखे. लेकिन, सब्जी दुकानदारों और फलों की बिक्री करने वालों पर इसका कोई असर नहीं दिखा.
स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है पॉलिथीन
पर्यावरण विशेषज्ञ की मानें, तो प्लास्टिक कचरे के जमीन में दबने की वजह से वर्षा जल का भूमि में संचरण नहीं हो पाता है. नतीजा यह होता है कि भू-जल स्तर गिरने लगता है. प्लास्टिक कचरा प्राकृतिक चक्र में नहीं जा पाता है. इससे पूरा पर्यावरण चक्र अवरुद्ध हो जाता है. पॉलीथिन पेट्रो-केमिकल उत्पाद है, जिसमें हानिकारक रसायनों का इस्तेमाल होता है. स्वास्थ्य के लिए भी यह काफी नुकसानदायक है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




