बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन को घेरा, कहा- गरीब विरोधी है झारखंड सरकार, वन विभाग की बढ़ गयी मनमानी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Aug 2023 10:56 AM

विज्ञापन

बाबूलाल मरांडी क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे. कहा कि गांव में पानी की किल्लत को देखते हुए यहां नल जल योजना के तहत पानी टंकी लगायी जा रही थी. वन भूमि सीमा से बाहर जमीन पर पानी टंकी लगायी गयी थी.

विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि गरीब विरोधी हेमंत सोरेन की सरकार में वन विभाग की मनमानी बढ़ गयी है. वन विभाग बिना किसी ठोस तथ्य के बेकसूर लोगों पर मुकदमा दर्ज कर रही है और गैरमजरुआ जमीन या किसी के रैयती जमीन को भी वन विभाग की जमीन बता कर बेवजह परेशान कर रही है. वन विभाग ने मनमानी बंद नहीं की तो भाजपा विभाग के खिलाफ आंदोलन करेगी.

उक्त बातें उन्होंने खटपोंक पंचायत के आदिवासी बहुल गांव चंदवापहरी में कही. श्री मरांडी क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे. कहा कि गांव में पानी की किल्लत को देखते हुए यहां नल जल योजना के तहत पानी टंकी लगायी जा रही थी. वन भूमि सीमा से बाहर जमीन पर पानी टंकी लगायी गयी थी. लेकिन, विभाग ने उक्त जमीन को वन विभाग की बता कर टंकी को नष्ट कर दिया और बेकसूरों पर झूठा मुकदमा दर्ज किया.

इस संबंध में उपायुक्त से बात करेंगे. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार घर-घर नल से जल पहुंचाने का प्रयास कर रही है. प्रधानमंत्री की नल जल योजना को हेमंत सोरेन की सरकार पचा नहीं पा रही है. वहीं, वन विभाग की मनमानी चरम पर है. इससे पहले चंदवापहरी के लोग श्री मरांडी से कोदाईबांक में मिलकर अपनी समस्या रखी थी. उन्होंने लोगों को समस्या समाधान का आश्वासन दिया. मौके पर मनोज यादव, रामचंद्र ठाकुर, उदय साव, मुखिया जानकी यादव, सुनील शर्मा, समेत काफी संख्या में भाजपा के नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola