PM मोदी पर राहुल गांधी के बयान से भड़के बाबूलाल मरांडी, बोले- ‘उनमें खुद से सोचने की क्षमता नहीं’

Published by : Sameer Oraon Updated At : 29 Oct 2025 9:58 PM

विज्ञापन

बाबूलाल मरांडी की फाइल फोटो, Pic Credit- X Handle ANI

Babulal Marandi: राहुल गांधी के PM मोदी से कुछ भी करवाया जा सकता है वाले बयान पर बाबूलाल मरांडी ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि वे पिछले 11 साल से बेरोजगार हैं. उनमें किसी मुद्दा पर सोचने की क्षमता नहीं है.

विज्ञापन

Babulal Marandi, रांची: झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने कहा था कि मंच पर पीएम मोदी से कुछ भी करवाया जा सकता है. इस पर बाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वह पिछले 11 सालों से बेरोजगार है.

राहुल गांधी कुछ भी नहीं सोच सकते: बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी आगे कहते हैं कि राहुल गांधी चर्चा करने के लिए किसी भी मुद्दे पर नहीं सोच सकते हैं. इसकी वजह ये है कि उनके पार्टी ने पहले कुछ भी काम नहीं किया. झारखंड के नेता प्रतिपक्ष ने आगे बिहार के संदर्भ में कहा कि पूर्व में संचालित पति-पत्नी की जोड़ी को सभी ने देखा है. जब ऐसे लोगों के पास कहने के लिए कुछ नहीं होता है तो वे पीएम मोदी के नाम पर कुछ भी कहते रहते हैं.

Also Read: घाटशिला उपचुनाव : लूट, भ्रष्टाचार, की पोषक हेमंत सरकार के खिलाफ वोट करेगी जनता, बोले बाबूलाल मरांडी

मंच पर वोट के बदले नाचना शुरू कर देंगे प्रधानमंत्री- राहुल गांधी

दरअसल राहुल गांधी ने एक चुनावी रैली के दौरान कहा था कि हम पीएम मोदी से चुनाव के दौरान कुछ भी करवा सकते हैं. अगर भीड़ में से 200 लोग भी प्रधानमंत्री को मंच पर वोट के बदले नाचने के लिए कहेंगे, तो नृत्य शुरू हो जाएगा. पीएम मोदी मंच पर भरतनाट्यम करने लगेंगे. भारत के प्रधानमंत्री ने एक नाटक का मंचन किया और भारत की सच्चाई दिखाई है. अभी यमुना का पानी गंदा है. अगर कोई इसे पीता है, तो वह या तो बीमार हो जाएगा या मर जाएगा.

मोदी जी ने नाटक किया : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा था कि यमुना में कोई नहीं जा सकता. क्योंकि पानी इतना गंदा है कि अगर आप इसमें प्रवेश करते हैं, तो आप बीमार हो जाएंगे या संक्रमण हो जाएगा. लेकिन मोदी जी ने नाटक किया. उन्होंने वहां एक छोटा सा तालाब बनाया. वे आपको चुनाव के लिए कुछ भी दिखा देंगे. छठ के लिए यमुना नदी के ठीक बगल में पीछे से एक पाइप लगाया जाता है. इसमें साफ पानी डाला जाता है. लेकिन समस्या यह हुई कि किसी ने पाइप की भी फोटो ले ली.

Also Read: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की बहू से हजारीबाग में बदसलूकी, चालक से मारपीट

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola