ePaper

झारखंड : सरकार के संरक्षण में हुआ विधानसभा नियुक्ति घोटाला, विधानसभा में बोले माले विधायक विनोद सिंह

Updated at : 28 Feb 2024 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
jharkhand assembly

झारखंड विधानसभा

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में जेएसएससी सीजीएल का प्रश्न पत्र लीक होने के साथ-साथ विधानसभा नियुक्ति घोटाला का मामला भी उठा. विधानसभा नियुक्ति में हुई गड़बड़ी का मुद्दा भाकपा माले के विधायक विनोद सिंह ने उठाया.

विज्ञापन

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में जेएसएससी सीजीएल का प्रश्न पत्र लीक होने के साथ-साथ विधानसभा नियुक्ति घोटाला का मामला भी उठा. विधानसभा नियुक्ति में हुई गड़बड़ी का मुद्दा भाकपा माले के विधायक विनोद सिंह ने उठाया. मंगलवार (27 फरवरी) को माले विधायक ने सरकार पर आरोप लगाया कि विधानसभा में नियुक्ति घोटाला सरकार के संरक्षण में हुआ.

फिर वेल में पहुंचे भाजपा विधायक, जमकर किया हंगामा

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने जमकर हंगामा किया. उन्होंने सीजीएल पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है. हंगामा करते हुए भाजपा विधायक वेल में आ गए. स्पीकर ने उन्हें अपनी सीट पर जाकर अपनी बात कहने के लिए कहा. लेकिन, विपक्षी दलों के विधायक नहीं माने. हालांकि, प्रश्नकाल के दौरान वे अपनी सीट पर चले गए और प्रश्नकाल शांतिपूर्वक चला.

Also Read : JSSC पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग पर बजट से पहले झारखंड विधानसभा में भाजपा का प्रदर्शन

प्रश्नकाल में उठा स्कूल की भूमि पर अतिक्रमण का मामला

प्रश्नकाल में विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े सवाल पूछे. मंत्रियों ने इसका जवाब भी दिया. खिजरी के विधायक राजेश कच्छप ने एक स्कूल की भूमि के अतिक्रमण का मामला उठाया. साथ ही स्कूल की जमीन पर चहारदीवारी का निर्माण कराने की मांग की. इस पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि मामला अंचल अधिकारी की अदालत में विचाराधीन है. जब तक केस का निबटारा नहीं हो जाता, सरकार उसमें कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकती.

Also Read : Jharkhand Budget: बजट में गरीबों का रखा गया है पूरा ख्याल, विधानसभा में बोले वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola