पलामू में ग्रामीण चिकित्सक का अपहरण, विरोध में ग्रामीणों ने जपला-छतरपुर मार्ग को किया जाम

पलामू में ग्रामीण डॉक्टर के अपहरण के विरोध में सड़क जाम
पलामू जिले में एक ग्रामीण चिकित्सक का अपहरण कर लिया गया है. इससे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है. ग्रामीणों ने जपला-छतरपुर मार्ग को गम्हरिया के पास जाम कर दिया है.
पलामू, चंद्रशेखर : पलामू जिले में एक ग्रामीण चिकित्सक का अपहरण कर लिया गया है. इससे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है. ग्रामीणों ने जपला-छतरपुर मार्ग को गम्हरिया के पास जाम कर दिया है.
पलामू में डॉ रहमान खान का हुआ अपहरण
पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के ग्रामीण चिकित्सक डॉ रहमान खान का सोमवार (26 फरवरी) की शाम करीब 7 बजे अज्ञात अपराधियों ने अपहरण कर लिया था. ग्रामीणों ने इस तरह से एक डॉक्टर के अपहरण के विरोध में जपला-छतरपुर मार्ग को जाम कर दिया.
डॉ रहमान खान का अब तक सुराग नहीं, पुलिस ने रोड खाली कराया
समाचार लिखे जाने तक डॉ रहमान खान का कोई सुराग नहीं मिला है. हुसैनाबाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. ग्रामीणों के विरोध के कारण जपला-छतरपुर मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है. लोगों को समझा-बुझाकर पुलिस ने सड़क से हटाया और रोड को खाली करवा लिया. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
बताया जा रहा है कि अपराधियों ने सोमवार की रात करीब सात बजे क्लिनिक से ग्रामीण चिकित्सक का अपहरण किया था. जपला शहर के राजटोली निवासी ग्रामीण चिकित्सक मो रहमान जपला-छतरपुर सड़क के ऊपरी कला में अपने क्लिनिक में बैठे थे. इसी क्रम में रात सात बजे एक कार क्लिनिक में आकर रुकी. एक युवक ने चिकित्सक से कहा की कार में एक मरीज है. उसके पेट में काफी दर्द है. देख लें.
चिकित्सक क्लिनिक से बाहर निकले, तो उन्हें जबरन कार में बैठाकर बदमाश छतरपुर की ओर भाग गए. चिकिसक का अपहरण होता देख कम्पाउंडर ने इसकी सूचना चिकित्सक के घरवालों को दी. पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई. खबर मिलते ही पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ रात भर छापेमारी अभियान शुरू कर दिया.
सभी बिंदुओं पर पुलिस कर रही जांच : एसडीपीओ
चिकित्सक के अपहरण मामले में एसडीपीओ हुसैनाबाद मुकेश कुमार महतो ने कहा कि चिकित्सक की पत्नी नाज परवीन ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है. अपहरण में इस्तेमाल किए गए वाहन का पता लगाया जा रहा है. शीघ्र ही इस अपहरण मामले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी हो जाएगी. पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है.
ग्रामीणों ने की सड़क जाम
चिकित्सक के अपहरण से अक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह 45 मिनट तक जपला-छतरपुर मुख्य पथ को जाम कर दिया. सूचना मिलते ही हुसैनाबाद एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो ने तत्काल हुसैनाबाद थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह को वहां भेजा. थना प्रभारी ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया.
Table of Contents
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




