ePaper

Jharkhand Budget: बजट में गरीबों का रखा गया है पूरा ख्याल, विधानसभा में बोले वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव

Updated at : 27 Feb 2024 12:27 PM (IST)
विज्ञापन
jharkhand budget dr rameshwar oraon

झारखंड विधानसभा पहुंचे वित्त मत्री डॉ रामेश्वर उरांव.

Jharkhand Budget: झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव विधानसभा भवन पहुंच गए हैं. वित्त मंत्री मंगलवार (27 फरवरी) को विधानसभा में इस सरकार का आखिरी बजट पेश करेंगे.

विज्ञापन

Jharkhand Budget: झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव विधानसभा भवन पहुंच गए हैं. वित्त मंत्री मंगलवार (27 फरवरी) को विधानसभा में इस सरकार का आखिरी बजट पेश करेंगे. बजट पेश करने से पहले लाल बैग के साथ डॉ उरांव विधानसभा भवन पहुंचे. यहां उन्होंने कहा कि इस बार का बजट आम लोगों का बजट है. डॉ उरांव ने कहा कि मेरे जैसा आम आदमी जब बजट को आम लोगों का बजट कह रहा है, तो इसका मतलब यह है कि यह गरीबों का बजट है. निम्न वर्ग के लोगों का झारखंड के इस बजट में खास ख्याल रखा गया है.

हमारी सरकार ने किया बेहतर वित्त प्रबंधन : डॉ रामेश्वर उरांव

झारखंड के वित्त मंत्री ने कहा कि महागठबंधन की सरकार ने बेहतर वित्तीय प्रबंधन किया है. यही वजह है कि कोरोना संकट के दौरान लॉकडाउन की वजह से जो विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न हुईं थीं, उससे हम उबर चुके हैं. आज हमारी सरकार जनहित में योजनाएं बना रही है. उन्हें लागू भी कर रही है. डॉ उरांव ने कहा कि हमारा यह बजट गरीबों पर केंद्रित बजट है. आम लोगों पर केंद्रित बजट है. इसमें आम लोगों की सहूलियत का पूरा ख्याल रखा गया है.

Also Read : Jharkhand Budget LIVE: विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, बोले- गरीबों का होगा बजट

झारखंड में विकास ने पकड़ी रफ्तार

डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण से स्पष्ट हो गया कि झारखंड की अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट आई है. विकास की रफ्तार तेज हुई है. आम लोगों की आमदनी भी बढ़ी है. प्रति व्यक्ति आय 91 हजार रुपए से अधिक हो चुकी है. अगले वर्ष इसके एक लाख रुपए से अधिक हो जाने का अनुमान है. सोमवार को विधानसभा में वित्त मंत्री ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया था, जिसमें कहा था कि राज्य के विकास की रफ्तार देश की विकास दर से ज्यादा रहने का अनुमान है.

Also Read : झारखंड में आज 1.40 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किये जाने का अनुमान, किसानों की कर्ज माफी का बढ़ सकता है दायरा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola