झारग्राम और मिदनापुर में चुनाव प्रचार करेंगे अर्जुन मुंडा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आगामी 17 व 18 मई को बंगाल के झारग्राम और मिदनापुर में भाजपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे.
विज्ञापन
रांची. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आगामी 17 व 18 मई को बंगाल के झारग्राम और मिदनापुर में भाजपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. श्री मुंडा 17 मई को सुबह दिल्ली से रांची आने के बाद सीधे झारग्राम के नयाग्राम विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रस्थान करेंगे.
केशव प्रसाद मौर्या की आज केरेडारी में सभा
रांची. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या 17 मई को हजारीबाग जिले के केरेडारी स्थित कृषि फाॅर्म मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. मौके पर विधायक सीपी सिंह, लोकसभा प्रभारी शशिभूषण भगत, लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल, हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, रामगढ़ जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता मौजूद रहेंगे. वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 17 मई को राजमहल और कोडरमा लोकसभा में तीन जनसभा को संबोधित करेंगे. श्री मरांडी दिन के 11 बजे राजमहल स्थित चरवाहा मैदान, दिन के एक बजे महेशपुर स्थित कल्याण छात्रावास मैदान व शाम तीन बजे गिरिडीह के गावां स्थित लोरियाटांड खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे.भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने किया जनसंपर्क
रांची. भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में गुरुवार को धुर्वा में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से जनहित में किये गये कार्यों से संबंधित पंपलेट बांटे गये. जनसंपर्क अभियान में भाजपा नेता संजय जायसवाल, ललित ओझा कृपा शंकर सिंह, धुर्वा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










