ranchi news : रांची महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप भुवनेश्वर रवाना, सीसीबीआइ की बैठक में होंगे शामिल
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
ranchi news : रांची महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप विसेंट आईंद सोमवार को भुवनेश्वर के लिए रवाना हुए. कैथोलिक कांफ्रेंस बिशप्स ऑफ इंडिया की बैठक में शामिल होंगे.
विज्ञापन
रांची. रांची महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप विसेंट आईंद सोमवार को भुवनेश्वर के लिए रवाना हुए. कैथोलिक कांफ्रेंस बिशप्स ऑफ इंडिया की बैठक में शामिल होंगे. बैठक में देशभर से 153 बिशप्स शामिल होंगे.
परिवार, डिजिटल टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया पर होगा मंथन
आर्चबिशप हाउस से मिली जानकारी के अनुसार कैथोलिक समुदाय के लिए बच्चे और परिवार, युवा, डिजिटल टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, क्लाइमेट चेंज, प्रवासी शरणार्थी, दलित, आदिवासी, महिलाएं, लैंगिक न्याय, भेदभाव, अंतरधार्मिक वार्ता और समुदाय तथा देश-समाज में कैसे शांति का वातावरण हो, इस पर विचार किया जायेगा. डिजिटल टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया का समाज और युवाओं पर क्या प्रभाव पड़ रहा है और कैसे इसे सकारात्मक तरीके से देखा जा सकता है, इसपर भी होगी. कैथोलिक चर्च लगातार अंतरधार्मिक वार्ता के जरिए सद्भाव और शांति फैलाने के लिए प्रयासरत है. आर्चबिशप के सचिव फादर असीम ने कहा कि आदिवासी समुदाय से जुड़े मसलों पर भी चर्चा होगी. आर्चबिशप चार फरवरी को वापस रांची लौटेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










