अंश क्लब कांके की टीम ने 2-0 गोल से विजयी
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
क्षेत्र के महुआ टोली मैदान में सीसीवइएस द्वारा आयोजित जुलियन बेक मेमोरियल फुटबाॅल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया
विज्ञापन
कांके.
क्षेत्र के महुआ टोली मैदान में सीसीवइएस द्वारा आयोजित जुलियन बेक मेमोरियल फुटबाॅल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया. फाइनल मुकाबले में अंश क्लब की टीम ने मासूम कांके ब्रदर्स की टीम को 2-0 गोल से हराकर चैंपियन बना. मैच से पूर्व मुख्य अतिथि विधायक सुरेश बैठा व आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. विजेता टीम अंश क्लब कांके को 2.50 लाख रुपये नकद व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया. वहीं संरक्षक दीपक तिर्की, विमल खेस ने उपविजेता टीम मासूम ब्रदर्स कांके को 1.50 लाख रुपये नकद व ट्राॅफी, तीसरे व चौथे विजेता टीम को 20-20 हजार व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया. मौके पर अध्यक्ष अभिषेक हेरेंज, एफ्रेम जार्ज कुजूर, विल्सन गुड़िया मिर्चू, कुंदन कुजूर, अमित तिर्की, मानिक तिर्की, शेखर टोप्पो, रोशन मिंज, शुभम तिर्की आदि मौजूद थे.फोटो, ट्राॅफी के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










