झारखंड में कोरोना से एक और मौत, साहिबगंज के बुजुर्ग ने 27 जून को मेडिका में तोड़ा दम, अब तक रिकॉर्ड पर नहीं

Jharkhand Coronavirus Pandemic : रांची : झारखंड सरकार का स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस के संक्रमण से होने वाली मौत की अपडेट रिपोर्ट नहीं दे रहा है. साहिबगंज जिला के एक बुजुर्ग की शनिवार (27 जून, 2020) को ही राजधानी रांची के प्राइवेट हॉस्पिटल मेडिका में मौत हो गयी. ब्रेन हेमरेज के इस मरीज की कोरोना जांच पॉजिटिव आयी थी. शनिवार सुबह 4 बजे उसकी मौत हो गयी.
रांची : झारखंड सरकार का स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस के संक्रमण से होने वाली मौत की अपडेट रिपोर्ट नहीं दे रहा है. साहिबगंज जिला के एक बुजुर्ग की शनिवार (27 जून, 2020) को ही राजधानी रांची के प्राइवेट हॉस्पिटल मेडिका में मौत हो गयी. ब्रेन हेमरेज के इस मरीज की कोरोना जांच पॉजिटिव आयी थी. शनिवार सुबह 4 बजे उसकी मौत हो गयी.
मेडिका अस्पताल के प्रबंधन ने शनिवार को ही कोरोना पॉजिटिव मरीज की जानकारी रांची जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को दे दी. लेकिन, स्वास्थ्य विभाग के 27 जून की रात 9:00 बजे जारी बुलेटिन में साहिबगंज में एक व्यक्ति की मौत का कोई जिक्र नहीं था. रविवार यानी 28 जून की सुबह 9 बजे जो कोविड19 बुलेटिन झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किया गया, उसमें भी इसका कोई जिक्र नहीं था.
दरअसल, ब्रेन हेमरेज के बाद साहिबगंज से एक 67 साल के बुजुर्ग को रांची लाया गया था. उसे मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां इलाज के दौरान ही बुजुर्ग मरीज के सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गये. उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. इसके बाद बुजुर्ग मरीज ने दम तोड़ दिया. मेडिका अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उसने इसकी जानकारी जिला प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग को दे दी.
एक लोकल न्यूज चैनल की वेबसाइट की रिपोर्ट कहती है कि झारखंड में कोविड19 से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, झारखंड सरकार का कोविड19 बुलेटिन कहता है कि अब तक प्रदेश में 12 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य विभाग ने जो आंकड़े जारी किये हैं, उसके मुताबिक, अब तक बोकारो में 2, गढ़वा में 1, गुमला में 1, हजारीबाग में 2, कोडरमा में 1, सिमडेगा में 1 और रांची में 4 लोगों की अब तक मौत हुई है.
दूसरी तरफ, यह भी कहा जा रहा है कि मेडिका हॉस्पिटल कोरोना पॉजिटिव इस बुजुर्क के पार्थिव शरीर को ले जाने के लिए एंबुलेंस देने के लिए तैयार नहीं था. अंतत: जिला स्वास्थ्य विभाग के हस्तक्षेप के बाद ही मेडिका अस्पताल प्रबंधन मृतक को ले जाने के लिए एंबुलेंस देने को तैयार हुआ. बहरहाल, राज्य कोरोना वायरस से होने वाली मौतों के आंकड़े स्पष्ट नहीं हैं. राज्य सरकार की रिपोर्ट 12 मौत की पुष्टि कर रही है, तो कुछ रिपोर्ट्स में 13 और 14 मौत के आंकड़े भी बताये जा रहे हैं.
Also Read: वर्ल्ड की नंबर-1 तीरंदाज दीपिका कुमारी की शादी की रस्में शुरू, 30 को रांची में होगी शादी
Posted By : Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




