Cricket : ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेगी झारखंड टीम

Updated at : 21 May 2025 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
Cricket : ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेगी झारखंड टीम

टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय झारखंड टीम घोषित

विज्ञापन

टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय झारखंड टीम घोषित

खेल संवाददाता, रांची

23 मई से आठ जून तक उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर खेले जानेवाले ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय झारखंड टीम की घोषणा कर दी गयी है. टीम की कमान साहिल राज को सौंपी गयी है. एकदिवसीय फॉर्मेट में होनेवाले टूर्नामेंट में पूरे देश से 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं. सभी टीमों को चार अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है. झारखंड अपने पहले मैच में 29 मई को मुंबई से भिड़ेगा. टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए झारखंड टीम 28 मई को रवाना होगी. इससे पहले टीम का कैंप 24-27 मई तक जेएससीए स्टेडियम में चलेगा. इसके लिए टीम में शामिल खिलाड़ियों को 23 मई को रिपोर्ट करने को कहा गया है. टीम में बिशेष दत्ता, शिखर मोहन, अर्नव सिन्हा, राजनदीप सिंह (उप कप्तान), सत्य सेतु, अरविंद कुमार (विकेटकीपर), पंकज कुमार (विकेटकीपर), मो कुनैन कुरैशी, साहिल राज (कप्तान), शुभ शर्मा, शमशाद अहमद, अमित यादव, अमित कुमार, तनिष चौबे और अतुल सिंह सुरवार को शामिल किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola