ePaper

Numerology: भगवान कुबेर की कृपा से असीम धन-दौलत के मालिक बनते हैं इस मूलांक के लोग, जीवन में कभी नहीं होती किसी चीज की कमी

Updated at : 09 Jan 2026 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
numerology mulank 7 wealth

किस मूलांक के लोगों पर होती है कुबेर की प्रिय AI generated image

Numerology: आज हम जिस खास मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें पैदा होने वाले लोगों पर हमेशा ही भगवान कुबेर की दृष्टि और कृपा रहती है. अंक ज्योतिष के अनुसार इस मूलांक के जो भी लोग होते हैं उन्हें जीवन में कभी पैसों की कमी नहीं होती है और न ही किसी अन्य चीज की कमी से जूझना पड़ता है.

विज्ञापन

Numerology: हमारा स्वभाव कैसा होगा यह काफी हद तक हम इस बात पर भी निर्भर करता है कि हम किस दिन या फिर तारीख पर जन्में हैं. आसान शब्दों में अगर कहें तो आप किस तारीख को जन्में या फिर आपका मूलांक क्या है इसका आपके जीवन में काफी गहरा प्रभाव पड़ता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे खास मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें पैदा होने वाले लोग भगवान कुबेर के काफी प्रिय होते हैं और इनपर उनकी खास कृपा भी होती है. अंक ज्योतिष के अनुसार इस मूलांक के जो लोग होते हैं उन्हें जीवन में कभी भी पैसों की या फिर धन-दौलत की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है. तो चलिए इस मूलांक और इसमें पैदा होने वाले लोगों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

किस मूलांक के लोग होते हैं भगवान कुबेर के प्रिय?

आज हम आपको जिस खास मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं वह है मूलांक 7. अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या फिर 25 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक है 7. अंक ज्योतिष के जानकार बताते हैं कि इस मूलांक के जो लोग होते हैं वे भगवान कुबेर को काफी ज्यादा प्रिय होते हैं जिस वजह से इन लोगों को जीवन में कभी भी किसी भी चीज की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है. जिन लोगों का जन्म इन तारीखों को होता है वे अपना जीवन धन-दौलत और हर तरह की सुख-समृद्धि के साथ बिताते हैं. इन लोगों को जीवन में कभी भी पैसों की कमी या फिर तंगी से जूझना नहीं पड़ता है.

यह भी पढ़ें: Numerology: दुनिया पर राज करने की चाहत रखते हैं इस मूलांक में जन्मे लोग, निडर स्वभाव और तेज दिमाग से हासिल करते हैं हर मंजिल

स्वभाव से कैसे होते हैं इस मूलांक के लोग?

अंक ज्योतिष के जानकार बताते हैं कि जिन भी लोगों का मूलांक 7 होता है वे लोग स्वभाव से काफी साहसी और निडर होते हैं. अगर इन्हें आपकी किसी भी बात का या फिर किसी अन्य चीज से बुरा लग जाए तो ये बिना झिझक आपके सामने उस बात को कह सकते हैं. इन लोगों की एक खासियत यह भी होती है कि ये जहां भी जाते हैं वही नये दोस्त बना लेते हैं.

कुबेर की कृपा से बनते हैं असीम साम्राज्य के मालिक

जैसा कि हमनें आपको बताया कि मूलांक 7 वालों पर भगवान कुबेर की खास कृपा होती है. इस कृपा की वजह से ही इन लोगों को जीवन में कभी भी न पैसों, धन-दौलत और न ही किसी और चीज की कमी से जूझना पड़ता है. इस मूलांक के लोग जीवन में बेशुमार पैसे कमाते हैं और साथ ही असीम साम्राज्य स्थापित करके उसके मालिक भी बन जाते हैं.

मूलांक 7 के लोगों के लोगों में होती है ये कमी

अंक ज्योतिष के जानकार बताते हैं कि बाकि मूलांक की तरह की इस मूलांक के लोगों में भी कुछ कमियां होती हैं. कई बार ऐसा होता है कि इन्हें आपको किसी भी बात का बुरा नहीं लगता है तो कई बार ये आपकी बिलकुल की छोटी से बात से गुस्सा हो जाते हैं. कई बार ये लोग काफी इमोशनल हो जाते हैं जिस वजह से कई बार इनके पार्टनर को परेशानियों से जूझना पड़ जाता है. इस इमोशनल स्वभाव के चलते कई बार ये लोग अपने रिश्ते को बिगाड़ भी लेते हैं.

यह भी पढ़ें: Numerology: इस मूलांक के लोग जानते हैं बातों से काम निकलवाने की कला, मीठी जुबान और तेज दिमाग होती है इनकी पहचान

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola