समर्पित लोगों को कोई ताकत नहीं रोक सकती: प्रो आदित्य साहू
Author :Prabhat Khabar News Desk
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Updated at :09 Jan 2026 10:08 PM
विज्ञापन

मेसरा के रूदिया में भाजपा ग्रामीण की जिलास्तरीय कार्यक्रम
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मेसरा.
समर्पण भाव से कार्य करने वाले को आगे बढ़ने से कोई ताकत रोक नहीं सकती है. युवा देश का वर्तमान व भविष्य हैं. भौगोलिक दृष्टिकोण से बड़ा रांची जिला होने के कारण दो भागों में बांटा गया है. जिससे व्यावहारिक दृष्टिकोण से सहजता प्रदान किया जा सके. उक्त बातें मेसरा के रूदिया में भाजपा ग्रामीण की जिलास्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद प्रो आदित्य प्रसाद साहू ने कही. कार्यक्रम में सर्वसम्मति से रायशुमारी के बाद रांची ग्रामीण पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज और पश्चिमी के नरेंद्र कुमार का चयन किया गया. दोनों क्षेत्र के जिलाध्यक्षों को भाजपा रांची जिला ग्रामीण के पर्यवेक्षक पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, पांकी विधायक शशि भूषण मेहता, जिला चुनाव अधिकारी पूर्व सांसद घूरन राम ने माला पहनाकर व प्रमाण पत्र देकर अभिनंदन किया. मुख्य अतिथि ने कहा कि दोनों चयनित जिलाध्यक्ष युवा है. जिला को संवारने का काम करेंगे. पलामू के पूर्व सांसद घूरन राम ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए समर्पण भाव से अनुशासित होकर कार्य करें. पर्यवेक्षक पीएन सिंह ने कहा कि समानुपातिक प्रतिनिधित्व हो. इसके लिए दो अध्यक्षों का चुनाव किया गया है. संगठन पार्टी की गतिविधियां बढ़ाने का माध्यम है. साथ ही आरती कुजूर, मनोज चौधरी ने भी अपनी बातें रखीं. इससे पूर्व ढोल नगाड़ों के साथ अतिथियों व नव चयनित अध्यक्षों का स्वागत किया गया. मौके पर मांडर की पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, रणधीर चौधरी, सुरेंद्र कुमार महतो, कमलेश राम, संजीत सिंह, नसीब लाल महतो, जैलेंद्र कुमार, संजीत टोप्पो, संजय माहतो, संगीता प्रजापति, माधुरी देवी, मुन्नी मुंडा, अनुराधा मुंडा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.रांची पूर्वी ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज व पश्चिमी में नरेंद्र कुमार बनेB
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










