Hockey : दपू रेलवे ने उत्तर-पश्चिम रेलवे को 13-2 से हराया

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Feb 2025 11:58 PM

विज्ञापन

82वीं अखिल भारतीय पुरुष रेलवे हॉकी चैंपियनशिप

विज्ञापन

रांची. रांची रेल मंडल की मेजबानी में सोमवार से सेरसा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम हटिया में 82वीं अखिल भारतीय पुरुष रेलवे हॉकी चैंपियनशिप शुरू हुई. इसका उदघाटन मंडल रेल प्रबंधक सह दक्षिण-पूर्व रेलवे खेल संघ के अध्यक्ष जसमीत सिंह बिंद्रा, दक्षिण-पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन (सर्वो) की अध्यक्ष मोना बिंद्र ने किया. 22 फरवरी तक चलनेवाली चैंपियनशिप के लीग चरण के सभी मैच सेरसा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम हटिया में खेले जायेंगे. प्रतियोगिता का उदघाटन मुकाबला उत्तर-पश्चिम रेलवे और मेजबान दक्षिण-पूर्व रेलवे के बीच खेला गया. इसमें दक्षिण-पूर्व रेलवे ने 13-02 से जीत दर्ज की. दूसरे मुकाबले में उत्तर-मध्य रेलवे ने रेल व्हील फैक्टरी को 8-3 से पराजित किया. इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ. साथ ही, उदघाटन के मौके पर स्थानीय कलाकारों ने छऊ नृत्य प्रस्तुत किया. मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक हेमराज मीना, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजू तिर्की, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मंडल क्रीड़ा अधिकारी निशांत कुमार, अन्य शाखा अधिकारी, सर्वो, रांची सचिव रश्मि पिप्पल, सेरसा रांची के सचिव ओम प्रकाश ठाकुर, पूर्व अंतराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी असुंता लकड़ा और अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola