ePaper

झारखंड में 19 कोल्ड स्टोरेज जल्द बनकर होंगे तैयार, किसानों को होगा फायदा, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दिया निर्देश

Updated at : 30 Jan 2025 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
Shilpi Neha Tirkey meeting

रांची के नेपाल हाउस में कृषि पदाधिकारियों के साथ बैठक करतीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

रांची के नेपाल हाउस में भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बैठक की. उन्होंने झारखंड के 19 कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कार्य समय से पूरा करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

रांची-झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने विभाग से जुड़े भवनों के निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर जोर देने का निर्देश दिया. नेपाल हाउस में भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने राज्य में निर्माणाधीन 19 कोल्ड स्टोरेज का कार्य समय सीमा के अंदर पूरा करने को कहा है. इस बात पर जोर दिया कि नए भवन के निर्माण कार्य के साथ पहले से बन कर तैयार भवन का भी रख-रखाव जरूरी है. खासकर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग से जुड़े लैम्पस और पैक्स के लिए ये ज्यादा जरूरी है.

पर्याप्त संख्या में कोल्ड स्टोरेज नहीं होने से किसानों को परेशानी


मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि कृषि उत्पाद के स्टोरेज से जुड़े भवनों का निर्माण कार्य तय समय सीमा के अंदर होनी चाहिए. राज्य में जर्जर लैम्पस और पैक्स के स्थान पर नए भवनों का निर्माण समय की आवश्यकता है. झारखंड में निर्माणाधीन 19 कोल्ड स्टोरेज के साथ छोटे कोल्ड स्टोरेज की भी समीक्षा की गयी. राज्य में पर्याप्त संख्या में कोल्ड स्टोरेज नहीं होने से कृषि उत्पाद, फल, सब्जी के रख-रखाव में किसानों को परेशानी हो रही है. ऐसे कोल्ड स्टोरेज के निर्माण के क्रम में गुणवत्ता पर सबसे ज्यादा जोर देने का निर्देश दिया गया है.

समय पर बीज वितरण के लिए स्टोरेज की हो बेहतर व्यवस्था


मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि इस बार मौसम अनुकूल रहने की वजह से धान की अच्छी पैदावार हुई है. मोटा अनाज और दलहन की भी पैदावार पहले की तुलना में बेहतर है. किसानों को समय पर बीज वितरण के लिए राज्य में स्टोरेज की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए. इसके लिए विभाग को भवन की जरूरत है और भवन निर्माण विभाग को इसके लिए समय सीमा के अंदर भवन उपलब्ध कराना होगा. बैठक में विभागीय सचिव अबू बक्कर सिद्दीख, भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवा राजकमल और दूसरे विभागीय अधिकारी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: Hemant Soren Gift: हेमंत सोरेन कैबिनेट से झारखंड राज्य उच्चतर शिक्षा पुरस्कार योजना को मंजूरी, छह प्रस्तावों पर लगी मुहर

ये भी पढ़ें: झारखंड के जनजातीय कलाकारों को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान, जनजातीय चित्रकार शिविर का उद्घाटन कर बोले मंत्री चमरा लिंडा

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola