ePaper

Hemant Soren Gift: हेमंत सोरेन कैबिनेट से झारखंड राज्य उच्चतर शिक्षा पुरस्कार योजना को मंजूरी, छह प्रस्तावों पर लगी मुहर

Updated at : 29 Jan 2025 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
CM Hemant Soren

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Hemant Soren Gift: झारखंड कैबिनेट की बैठक में बुधवार को छह प्रस्तावों पर मुहर लगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी अध्यक्षता की. झारखंड राज्य उच्चतर शिक्षा पुरस्कार योजना समेत छह प्रस्तावों को कैबिनेट ने स्वीकृति दी है.

विज्ञापन

Hemant Soren Gift: रांची-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को प्रोजेक्ट भवन सभागार में झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई. इसमें छह प्रस्तावों पर मुहर लगी. झारखंड राज्य उच्चतर शिक्षा पुरस्कार योजना को कैबिनेट ने मंजूरी दी है. झारखंड में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षकों, छात्रों, प्रशासकों एवं संस्थानों को सम्मानित किया जाएगा.

झारखंड कैबिनेट ने इन छह प्रस्तावों की दी स्वीकृति

  1. झारखंड कैबिनेट से निर्माण कार्य श्रेणी की Goods and Services Tax (GST) दर में वृद्धि (यथा 12.00% के स्थान पर 18.00%) के परिप्रेक्ष्य में झारखंड के नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत कार्य संविदाओं में भुगतान/अंतर राशि देयता के लिए प्रक्रिया निर्धारण की स्वीकृति दी गयी.
  2. झारखंड उच्च न्यायालय में दायर वाद संख्या-WPS No. 777/2023, राज कुमार राम बनाम झारखंड सरकार एवं अन्य तथा उक्त से उद्भूत अवमाननावाद संख्या-Cont (c) 190/2024 राज कुमार राम बनाम झारखंड सरकार एवं अन्य के क्रम में राज कुमार राम, सेवानिवृत पदचर की सेवा नियमित एवं सम्पुष्ट किये जाने एवं अनुमान्य वित्तीय लाभ दिए जाने की स्वीकृति दी गयी.
  3. झारखंड उच्च न्यायालय में दायर वाद WP(S) No.-7081/2023 विजय कुमार ठाकुर बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य के आलोक में विजय कुमार ठाकुर, सेवानिवृत्त (दिनांक-30.04.2024 को), वरीय अनुदेशक (तदर्थ रूप से नियुक्त), हस्तशिल्प संसाधन-सह-विकास केन्द्र, जमशेदपुर की सेवा नियमित करते हुए पेंशनादि लाभों की स्वीकृति दी गयी.
  4. मतियस विजय टोप्पो, झारखंड प्रशासनिक सेवा (कोटि क्रमांक-863/03), तत्कालीन विशेष विनियमन पदाधिकारी, रांची, सम्प्रति-निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, हजारीबाग को सेवा से बर्खास्त करने संबंधित प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गयी.
  5. झारखंड में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षकों, छात्रों, प्रशासकों एवं संस्थानों को सम्मानित करने के लिए झारखंड राज्य उच्चतर शिक्षा पुरस्कार योजना (Jharkhand State Higher Education Award Scheme) लागू करने की स्वीकृति दी गयी.
  6. उच्च न्यायालय (झारखंड) रांची द्वारा WP(S) No. 4074/2016, रश्मि प्रसाद बनाम राज्य सरकार एवं अन्य तथा WP(S) No. 4418/2016, दीपक कुमार बनाम राज्य सरकार एवं अन्य वाद में दिनांक 23.01.2024 को पारित आदेश के अनुपालन में वादीगण की स्नातक प्रशिक्षित वेतनमान में नियुक्ति के अनुमोदन के लिए गैर-सरकारी सहायता प्राप्त भाषायी अल्पसंख्यक विद्यालय (डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय, डोरंडा, रांची) में सहायक शिक्षकों के 02 छाया पद, 26 फरवरी 2009 से 31 दिसंबर 2017 तक की अवधि के लिए सृजन की स्वीकृति दी गयी.

ये भी पढ़ें: Hemant Soren Gift: हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान का रांची में होगा आशियाना, सीएम हेमंत सोरेन ने पूरा किया वादा

ये भी पढ़ें: झारखंड के जनजातीय कलाकारों को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान, जनजातीय चित्रकार शिविर का उद्घाटन कर बोले मंत्री चमरा लिंडा

ये भी पढ़ें: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर नारी शक्ति, न्याय और जनकल्याण की प्रतीक, त्रिशताब्दी जयंती पर बोले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola