देश के 30 मुख्यमंत्रियों में 12 पर आपराधिक मुकदमे, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर 5 केस

हेमंत सोरेन के खिलाफ दर्ज हैं 5 मुकदमे.
ADR Report: देश के 30 मुख्यमंत्रियों में से 12 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. यह खुलासा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की ताजा रिपोर्ट में किया गया है. इसमें कहा गया है कि देश के मौजूदा 40 फीसदी विधायकों ने खुद घोषित किया है कि उनके ऊपर क्रिमिनल केस चल रहे हैं. हेमंत सोरेन का नाम भी इस लिस्ट में है. उनके खिलाफ भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.
ADR Report on Chief Ministers: भारत के 27 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों के कुल 30 मुख्यमंत्रियों में से 40 फीसदी पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. चुनाव अधिकार संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक नयी रिपोर्ट में यह बात कही गयी है. रिपोर्ट के अनुसार, देश के 30 मुख्यमंत्रियों में से 12 यानी 40 प्रतिशत ने बताया है कि उनके खिलाफ आपराधिक मामले लंबित हैं. इस लिस्ट में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बी शामिल हैं. उन्होंने अपने ऊपर 5 आपराधिक मामले घोषित किये हैं. वह बरहेट से विधायक हैं.
एक मामले में आरोप तय, ट्रायल पर हाईकोर्ट की रोक
हेमंत सोरेन संताल परगना के साहिबगंज जिले की अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित विधानसभा सीट बरहेट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर विधायक चुने गये हैं. उनके खिलाफ आईपीसी के तहत 7 गंभीर मामले दर्ज हैं. आईपीसी के तहत अन्य 3 केस दर्ज हैं. उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 171एफ के तहत दर्ज केस में वर्ष 2019 में उन पर आरोप तय हो चुका है. इसके खिलाफ उन्होंने अपील दायर की है. उनकी अपील पर हाईकोर्ट ने ट्रायल पर रोक लगा रखी है.
ADR Report: तेलंगाना के सीएम पर सबसे ज्यादा 89 केस
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अपने खिलाफ सबसे अधिक 89 मामले घोषित किये हैं. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 47 मामले घोषित किये हैं. आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने 19, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने 13 और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 5 मामले घोषित किये हैं.
सबसे कम केस पंजाब के सीएम भगवंत मान पर
महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस और सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 4-4 मामले, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने 2 और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सबसे कम 1 मामला घोषित किया है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
30 दिन की गिरफ्तारी पर पद से हटाने का है प्रावधान
यह रिपोर्ट ऐसे समय में आयी है, जब सरकार 3 विधेयक लायी है, जिनमें गंभीर आपराधिक आरोपों में 30 दिनों के लिए गिरफ्तार किये गये प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को हटाने का प्रावधान है.
33 प्रतिशत मुख्यमंत्रियों पर गंभीर आपराधिक मामले
एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, 10 यानी 33 प्रतिशत मुख्यमंत्रियों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है, जिनमें हत्या के प्रयास, अपहरण, रिश्वतखोरी और आपराधिक धमकी से जुड़े मामले शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें : महिला जज के ट्रांसफर मामले में झारखंड हाईकोर्ट को सुप्रीम कोर्ट ने दी ये नसीहत
मुख्यमंत्रियों के हलफनामा से लिये गये हैं आंकड़े – एडीआर
एडीआर ने कहा कि उसने राज्य विधानसभाओं और केंद्रशासित प्रदेशों के सभी 30 मौजूदा मुख्यमंत्रियों की ओर से खुद दिये गये हलफनामों का विश्लेषण किया है. यह डेटा उनके द्वारा दायर किये गये हलफनामों से लिया गया है, जो उन्होंने चुनाव आयोग के समक्ष दाखिल किया था.
इसे भी पढ़ें
गिरिडीह में व्यापारी के घर से 20 लाख रुपए समेत 35 लाख की संपत्ति चोरी, 2 घंटे रोड जाम
समस्तीपुर के दिव्यांशु पांडे ने जमशेदपुर में की आत्महत्या, मेडिकल थर्ड ईयर का था छात्र
उम्रकैद की सजा काट रहे झारखंड के 51 कैदियों के लिए खुशखबरी, जल्द होंगे रिहा
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




