सीएम किचन से जुड़ा अडाणी ग्रुप
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 May 2020 12:16 AM
31 मार्च से रांची के जरूरतमंदों तक पका भोजन पहुंचाने वाले सीएम किचन से अडाणी ग्रुप भी जुड़ गया है. रांची जिला प्रशासन एवं राउंड टेबल इंडिया रांची चैप्टर के संयुक्त प्रयास से आरंभ हुए सीएम किचन का उदघाटन 31 मार्च को मोरहाबादी स्थित रूइन हाउस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया था.
रांची : 31 मार्च से रांची के जरूरतमंदों तक पका भोजन पहुंचाने वाले सीएम किचन से अडाणी ग्रुप भी जुड़ गया है. रांची जिला प्रशासन एवं राउंड टेबल इंडिया रांची चैप्टर के संयुक्त प्रयास से आरंभ हुए सीएम किचन का उदघाटन 31 मार्च को मोरहाबादी स्थित रूइन हाउस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया था. अडाणी ग्रुप के एफएमसीजी डिविजन अडाणी विल्मर के जुड़ने की जानकारी राउंड टेबल के मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ चौधरी ने दी.
अडाणी ग्रुप द्वारा 500 किलो बासमती चावल, 500 किलो आटा, 500 लीटर फ़ॉर्चून रिफायंड तेल दिया गया. अडाणी के स्टेट इंचार्ज सतीश वर्मा और एरिया सेल्स एक्जीक्यूटिव कुंदन कुमार उपस्थित थे. सतीश ने इस मुहिम से जुड़ने पर खुशी जतायी और कहा कि उनकी कंपनी आगे भी सहायता देती रहेगी. राउंड टेबल के अनिरुद्ध बुधिया ने बताया कि अभी तक 325000 लोगों से ज्यादा तक भोजन पहुंचाया जा चुका है. भोजन में खिचड़ी, पूरी सब्जी, टोमैटो राइस, दाल-भात सब्जी आदि दिया जा रहा है. अभी यह किचन 31 मई तक चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










