ePaper

बच्चे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी ने हाजत में लगाई फांसी

Updated at : 05 Mar 2026 5:34 PM (IST)
विज्ञापन
Namkom Thana

नामकुम थाना

Ranchi (नामकुम): नामकुम थाने में बंद एक आरोपी ने हाजत में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह एक 12 साल के बच्चे की हत्या का आरोपी था.

विज्ञापन

राजेश वर्मा
Ranchi (नामकुम): होली में नामकुम पुलिस विधि व्यवस्था में जुटी थी, वहीं, थाना के हाजत में हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी जगय मुंड़ा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह खूंटी के साइको थाना क्षेत्र का रहने वाला था. घटना बुधवार देर रात की है. गुरुवार की सुबह साढ़े पांच बजे पुलिस ने हाजत के ग्रील से लटका हुआ शव देखा. हाजत में मौत की जानकारी पूरे पुलिस महकमे में आग की तरह फैल गई. जानकारी के अनुसार खूंटी के साइको थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हापूर्ति का रहने वाला जगय मुंड़ा का गांव की रहने वाली एक विधवा महिला से अवैध संबंध था.

बच्चे की हत्या कर शव दफनाया

जगय, महिला और उसके 12 साल के बच्चे के साथ नामकुम थाना क्षेत्र के उलीडीह गांव में रहता था. बीते रविवार को जगय का महिला से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. जिससे नाराज होकर जगय ने सोमवार की सुबह महिला के 12 वर्षीय बेटे रमेश हजाम को स्कूल पहुंचाने के बहाने अपहरण कर रामगढ़ के घाटों ले गया जहां बच्चे की हत्या कर उसे दफना दिया. काफी समय बीतने के बाद भी बच्चा और जगय नहीं लौटे तो महिला ने नामकुम थाना को सूचना दी.

पुलिस ने जांच के क्रम में जगय को खूंटी से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में जगय ने बच्चे का अपहरण और हत्या करने की बात स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस उसे लेकर घाटों गई जहां से बच्चे का शव बरामद किया गया.

कंबल के किनारे का रस्सी बना लगाई फांसी

जानकारी के अनुसार जगय हाजत में अकेला था. उसने हाजत में रखें कंबल के किनारे में लगें कपड़े को फाड़कर रस्सी बनाई और उसी के सहारे फांसी लगा ली.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रिम्स

घटना के बाद पुलिस वरीय अधिकारियों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स ले गई. हालांकि खबर लिखे जाने तक पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था. संभवतः मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पोस्टमार्टम किया जाएगा.

परिजन पहुंचे रिम्स

हाजत में फांसी लगाएं जाने की सूचना मृतक के परिजन को दी गई, जिसके बाद परिजन रिम्स के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे हुए हैं.

जानकारी देने से कतरा रही पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में रिपोर्टर नामकुम थाना पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त करनी चाही, परंतु उपस्थित पदाधिकारी और अन्य कर्मी कुछ भी बताने से कतराते रहे. घटना के बाद पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है. जगय ने फांसी कब, कैसे और क्यों लगाई, पुलिस इसकी जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ें…

दुबई में फंसे झारखंड के तीन कारोबारी, वतन वापसी की कोशिश लगातार जारी

गर्मी से पहले हर घर में नल से पहुंचेगा पेयजल, सरायकेला डीसी ने की समीक्षा बैठक

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola