ePaper

गर्मी से पहले हर घर में नल से पहुंचेगा पेयजल, सरायकेला डीसी ने की समीक्षा बैठक

Updated at : 05 Mar 2026 4:31 PM (IST)
विज्ञापन
समीक्षा बैठक करते सरायकेला के डीसी नीतीश कुमार सिंह

समीक्षा बैठक करते सरायकेला के डीसी नीतीश कुमार सिंह

Saraikela: सरायकेला खरसावां के डीसी नीतिश कुमार सिंह ने गुरुवार को जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रही योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि गर्मी शुरू होने से पहले सभी घरों में नल से पेयजल पहुंचने लगे, यह सुनिश्चित किया जाए.

विज्ञापन

Saraikela: समाहरणालय सभागार में सरायकेला में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवर को जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन की स्थिति, निर्माणाधीन संरचनाओं की गुणवत्ता तथा फील्ड निरीक्षण प्रतिवेदनों का विस्तृत अवलोकन किया गया. उपायुक्त ने कहा कि पेयजल एवं स्वच्छता से संबंधित योजनाएं ग्रामीण नागरिकों के स्वास्थ्य, सम्मानजनक जीवन एवं स्वच्छ वातावरण से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हुई हैं, इसलिए इन योजनाओं का क्रियान्वयन निरंतर, संतुलित, उद्देश्यपूर्ण एवं परिणाममुखी ढंग से सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है, ताकि जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता पर बना रहे.

सभी घरों को नल-जल योजना से जोड़ना प्राथमिकता

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नल-जल योजना से छूटे हुए सभी घरों की पहचान कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर यथाशीघ्र योजना से जोड़ा जाए, जिससे प्रत्येक परिवार तक स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके. बदलते मौसम एवं आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए सभी जलमीनार, नलकूप, चापाकल तथा पेयजल आपूर्ति से संबंधित अन्य संरचनाएं जो किसी कारणवश बंद या अव्यवस्थित स्थिति में हैं, उन्हें समय रहते दुरुस्त कराया जाए, ताकि गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति बाधित न हो. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पेयजल से संबंधित प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए उनका समय के साथ निपटारा किया जाए. इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित प्रखंड स्तरीय समन्वयक, कनीय अभियंता एवं उत्तरदायी पदाधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

पंचायत स्तर पर जल जीवन मिशन की समीक्षा

बैठक में विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में क्रियान्वित जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) सहित अन्य संबंधित योजनाओं की अपडेटेड स्थिति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी लंबित योजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण करने तथा पूर्ण हो चुकी योजनाओं के लंबित भुगतानों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्ण योजनाओं का विधिवत हस्तांतरण संबंधित ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति (VWSC) को किया जाए, ताकि स्थानीय स्तर पर योजनाओं का सुचारू संचालन एवं रख-रखाव सुनिश्चित किया जा सके.

स्कूलों और आंगनबाड़ी में शौचालय दुरुस्त करने के निर्देश

इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले के सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में जहां शौचालय अथवा पेयजल से संबंधित कार्य प्रगति पर हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा पूर्ण कार्यों के लंबित भुगतानों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि संस्थानों में स्वच्छता एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था उपलब्ध हो सके. बैठक के दौरान उपायुक्त ने 08 मार्च 2026 से 22 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले “जल महोत्सव पखवाड़ा” के अंतर्गत प्रस्तावित गतिविधियों एवं निर्धारित कार्ययोजना की भी समीक्षा की. उन्होंने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि निर्धारित कैलेंडर के अनुरूप सभी गतिविधियों का प्रभावी एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जल संरक्षण, जल प्रबंधन एवं स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता को व्यापक स्तर पर बढ़ावा मिल सके.

बैठक में कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला समन्वयक जल जीवन मिशन सह स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), सभी प्रखंडों के प्रखंड समन्वयक, कनीय अभियंता सहित अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें…

सीएम हेमंत सोरेन ने नेमरा में किया तालाब का निरीक्षण, बाहा पूजा के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

गढ़वा में रगड़ दिए गए रंगीले हेडमास्टर, अश्लील गानों पर बच्चियों संग थिरक रहे थे

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola