खेलगांव आइसोलेशन सेंटर में 124 की दोबारा हुई स्वास्थ्य जांच

स्वास्थ्य विभाग द्वारा खेलगांव में बनाये गये आइसोलेशन वार्ड में करीब 124 लोगाें को रखा गया है.
रांची : स्वास्थ्य विभाग द्वारा खेलगांव में बनाये गये आइसोलेशन वार्ड में करीब 124 लोगाें को रखा गया है. सिविल सर्जन डॉ वीबी प्रसाद के निर्देश पर शुक्रवार को डॉक्टरों द्वारा दोबारा लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी. दो सदस्यीय स्वास्थ्य टीम में डॉक्टर सहित छह सदस्यों को खेलगांव भेजा गया था. डॉक्टरों की टीम ने एक-एक व्यक्ति से उनके स्वास्थ्य के बारे पूछा. यह भी जानकारी ली गयी कि किसी को बुखार, सर्दी और खांसी के लक्षण तो नहीं आ रहे हैं.
वहीं मलेशियन महिला के सीधे संपर्क में आये 37 लोगों के स्वाब का सैंपल लिया गया. सैंपल को जांच के लिए रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में भेजा जायेगा. सिविल सर्जन डाॅ वीबी प्रसाद ने बताया कि खेलगांव के आइसोलेशन में भर्ती सभी लोगों पर नजर रखी जा रही है. उनकी स्वास्थ्य जांच करायी जा रही है. आवश्यकता होने पर सैंपल लेकर जांच भी करायी जा रही है. चिकित्सकों की राय पर उनको डायट भी उपलब्ध कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




