Aaj Ka Mausam: सुबह में कोहरा, दिन में धूप और रात में कंपकंपाती ठंड, ऐसा है झारखंड का मौसम

झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम.
Aaj Ka Mausam: झारखंड में तापमान में लगातार गिरावट जारी है. मौसम विभाग ने कहा है कि शुक्रवार को सुबह में कोहरा, दिन में धूप रही. रात में कंपकंपाती ठंड रहेगी.
Aaj Ka Mausam: झारखंड में सुबह में कोहरा छाया रहेगा. दिन में धूप और रात में कंपकंपाती ठंड का लोगों को अहसास होगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने 13 दिसंबर को मौसम चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 15 दिसंबर तक 3 जिलों के लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ेगा.
रामगढ़, बोकारो और धनबाद में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग ने कहा है कि शुक्रवार (13 दिसंबर) से रविवार (15 दिसंबर) तक झारखंड की राजधानी रांची से सटे रामगढ़ के साथ-साथ बोकारो और धनबाद जिले में भी कहीं-कहीं शीतलहर चलेगी. न्यूनतम तापमान में हालांकि अभी कोई बड़ा बदलाव होता नहीं दिख रहा है, लेकिन 2 दिन तक इसके सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड कम रहने का अनुमान है.

डाल्टेनगंज में न्यूनतम तापमान सबसे कम 7.9 डिग्री
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का मौसम शुष्क रहा. सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेंटीग्रेड पलामू के डाल्टेनगंज में दर्ज किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 29 डिग्री सेंटीग्रेड चाईबासा में रहा.

रांची का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने का अनुमान
राजधानी रांची में शुक्रवार को सुबह कोहरा छाया रहा. ठंडी हवाओं की वजह से कनकनी बढ़ गई. दिन ढलने के बाद आसमान साफ हो गया, लेकिन ठंड के असर में कोई कमी नहीं आई. मौसम विभाग ने तापमान में अभी और गिरावट की उम्मीद जताई है.
Also Read
Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में इन 13 जगहों का तापमान 9 डिग्री से कम, 10 जिलों में शीतलहर
Kal ka Mausam: मौसम विभाग ने जारी कर दी चेतावनी, झारखंड के इन 3 जिलों में पड़ेगी शीतलहर
Fact Check: वेटिंग टिकट का नहीं बदला नियम, ट्रेन में यात्रा करने पर लगता है जुर्माना
मंईयां सम्मान के लिए उमड़ रही महिलाओं की भीड़, यहां टोकन सिस्टम से ले रहे आवेदन, देखें PHOTOS
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




