Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में इन 13 जगहों का तापमान 9 डिग्री से कम, 10 जिलों में शीतलहर

Updated:
विज्ञापन

सुबह में छाया कोहरा और ठंड से बचाव के लिए आग तापते लोग

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में 13 जगहों का तापमान 9 डिग्री से कम हो गया है. 10 जिले ऐसे हैं, जहां शीतलहर का प्रकोप देखा जा रहा है.

विज्ञापन

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में 13 जगहों का तापमान 9 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे चला गया है. 10 जिलों में शीतलहर का प्रकोप देखा जा रहा है. सुबह ठंडी हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है. 10 केंद्रों का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री या उससे नीचे रिकॉर्ड किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेंटीग्रेड

आईएमडी के रांची स्थित मौसम केंद्र ने शुक्रवार को बताया कि राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेंटीग्रेड हिनू में रिकॉर्ड किया गया. यहीं पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. मौसम विभाग ने बताया कि राज्य का सर्वाधिक उच्चतम तापमान पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया.

धनबाद का न्यूनतम तापमान सबसे कम 7 डिग्री

उन्होंने बताया कि चाईबासा में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. वहीं, झारखंड में सबसे कम न्यूनतम तापमान धनबाद में 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. रांची का न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे के दौरान 1.4 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 10 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.

जमशेदपुर के न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट

जमशेदपुर के न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हुई है. यहां का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है. डाल्टेनगंज में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री घटकर 7.9 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया. यह सामान्य से 2.2 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. बोकारो में न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ. यह आज 8.1 डिग्री रहा, जो इस दिन के सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. चाईबासा का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री घटकर 9.2 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.

इन 13 जगहों का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे

मौसम केंद्र का नाम13 दिसंबर 2024 का न्यूनतम तापमान
डाल्टेनगंज7.9 डिग्री सेंटीग्रेड
बोकारो8.1 डिग्री सेंटीग्रेड
देवघर8.2 डिग्री सेंटीग्रेड
धनबाद7.0 डिग्री सेंटीग्रेड
हजारीबाग8.2 डिग्री सेंटीग्रेड
जामताड़ा7.5 डिग्री सेंटीग्रेड
बहरागोड़ा8.1 डिग्री सेंटीग्रेड
लोहरदगा7.6 डिग्री सेंटीग्रेड
पाकुड़8.8 डिग्री सेंटीग्रेड
पलामू7.7 डिग्री सेंटीग्रेड
रामगढ़7.2 डिग्री सेंटीग्रेड
सिमडेगा7.5 डिग्री सेंटीग्रेड
जगन्नाथपुर7.7 डिग्री सेंटीग्रेड
स्रोत : मौसम केंद्र रांची

Also Read

झारखंड के 10 जिलों में 4 दिन तक शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड के इन इलाकों में आज से शीतलहर चलने की संभावना, जानें रांची में कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola