ePaper

बेड़ो प्रखंड में कुल 92 हजार 740 वोटर करेंगे वोट

Updated at : 11 Nov 2024 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

प्रखंड में पुरुषों से अधिक हैं 1433 महिला वोटर

विज्ञापन

बेड़ो. मांडर विधानसभा सीट को लेकर 13 नवंबर को होनेवाले चुनाव की तैयारी बेड़ो प्रखंड क्षेत्र में कर ली गयी है. प्रखंड में कुल 92 हजार 740 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें पुरुष मतदाता 45653, महिला मतदाता 47086 और एक अन्य मतदाता हैं. मतदाताओं के लिए कुल 107 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. जिसमें 73 बूथों को क्रिटिकल श्रेणी में रखा गया है. इन बूथों में केंद्रीय बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. प्रखंड के तीन बूथों को पर्दानशीं बनाया गया है. जो बूथ 307, 308, और 309 हैं. उक्त बूथों पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही मतदान होगा. मतदान कर्मियों के लिए तीन कलस्टर और 12 सेक्टर बनाये गये हैं. वही पीडीएमएस एप पर प्रत्येक दो-दो घंटे में वोटिंग प्रतिशत की जानकारी अपडेट मिलते रहेंगे. मतदान केंद्रों में वोटरों की मदद के लिए बीएलओ व स्कूली बच्चे वोलेंटियर के रूप में तैनात रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola