ग्रामीणों को दी गयी कानूनी अधिकारों की जानकारी

Published by : CHANDRASHEKHAR UPADHEY Updated At : 07 Jun 2026 9:47 PM

विज्ञापन

फेटा गांव में विधिक जागरूकता अभियान

विज्ञापन

रातू.

प्रखंड के हुरहुरी पंचायत अंतर्गत फेटा गांव में डालसा ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. जिसमें न्यायमूर्ति सह कार्यपालक अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद, सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना व न्यायायुक्त रांची अनिल कुमार मिश्रा-वन के मार्गदर्शन तथा डालसा सचिव राकेश रौशन उपस्थित हुए. कार्यक्रम में पीएलवी रीना देवी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार से उपलब्ध करायी जानेवाली निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी. अफरोज अंसारी ने सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला. पुष्पलता देवी ने वृद्धा व विधवा पेंशन योजनाओं के बारे में बताया. वहीं पूनम देवी, सुजिता देवी व सुनीता देवी ने मध्यस्थता, प्री-लिटिगेशन और लोक अदालत की उपयोगिता बतायी. साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, बाल विवाह, बाल श्रम, डायन-बिसाही, पीड़ित मुआवजा योजना तथा सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को मिलने वाले मुआवजे संबंधी कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी. सभी पीएलवी ने नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया. कार्यक्रम के अंत में 12 सितंबर को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी और ग्रामीणों के बीच पंपलेट का वितरण किया.

फेटा गांव में विधिक जागरूकता अभियानB

विज्ञापन
CHANDRASHEKHAR UPADHEY

लेखक के बारे में

By CHANDRASHEKHAR UPADHEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola