भोक्ता ने बनस से बरसाये आस्था के फूल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jun 2026 10:35 PM
विज्ञापन
प्रखंड के कुच्चू गांव में रविवार को मंडा पूजा आस्था व श्रद्धा से मनाया गया.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, ओरमांझी.
प्रखंड के कुच्चू गांव में रविवार को मंडा पूजा आस्था व श्रद्धा से मनाया गया. रविवार को भोक्ता ने बनस झुला से श्रद्धालुओं पर आस्था के फूल बरसाये. महिलाएं अपनी आंचल में फूल लेने के लिए जुटी रहीं. गौरतलब हो कि एक सप्ताह तक आयोजित होनेवाले कठिन नियमों का अनुपालन करते हुए शनिवार को लोटन सेवा, होड़न सेवा व धुआंसी कार्यक्रम आयोजित किये गये. देर रात मुख्य भोक्ता ने सबसे पहले अंगारों पर जल छिड़क कर स्वयं फूलखुंदी की. इसके बाद भोक्ता व सोक्ताइनों ने अंगारों पर चलकर अपनी अटूट शिवभक्ति का परिचय दिया. रात में पश्चिम बंगाल के कलाकारों ने छऊ नृत्य कर समां बांधा और ग्रामीणों का मन मोह लिया. छऊ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रो आदित्य प्रसाद साहू, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी व डुमरी के विधायक जयराम महतो ने संयुक्त रूप से किया. आयोजन को सफल बनाने में जयगोबिंद साहू, जैलेन्द्र कुमार, रंधीर चौधरी, समुंदर पाहन, अरविंद कुमार, संजय कुमार, संदीप कुमार, महेंद्र महतो, मोती लाल महतो, रामप्यारे महतो, नेवालाल महतो, भानु प्रताप महतो, शशि भूषण कुमार, विजय आनंद व ग्रामीणों ने सहयोग किया.अंगारों पर चलकर श्रद्धालु भक्तों ने जतायी आस्था
2- मंडा पूजा में बनस झुला से श्रद्धालु पर आस्था के फूल बरसाते भोक्ता.
अंगारों पर चले शिवभक्त :
मेसरा.चुट्टू मंडा टांड़ में रविवार को झूलन के साथ मंडा पूजा संपन्न हो गया. नौ दिवसीय अनुष्ठान में भोक्ता, पटभोक्ता व सोक्ताइनों ने उपवास कर पूजा में शामिल हुए. शनिवार को लोटन सेवा, होड़ांग सेवा, धुआंसी व रात में फूलखुंदी की गयी. भोक्ताओं ने अंगारों पर चलकर शिवभक्ति का परिचय दिया. रात्रि में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ. रविवार को झूलन में शिवभक्तों ने बनस झुला से आस्था के फूल बरसाये. जिसे अपने आंचल में लेने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी. अनुष्ठान को सफल बनाने में शिव मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रतुल मुंडा, उपाध्यक्ष भगवान दास उरांव, सचिव सुनील मुंडा, कोषाध्यक्ष राजू मुंडा, संरक्षक जगत मुंडा, शत्रुघ्न महतो, सोमनाथ मुंडा, लक्ष्मी देवी, सुरेश महतो, सुरेश उरांव, गंगाराम मुंडा, रूपलाल महतो, गुलटन मुंडा, ललित पाहन और ग्रामीणों ने सहयोग किया.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










