बाइक के धक्के से घायल व्यक्ति की रिम्स में मौत
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
बाइक के धक्के से गंभीर रूप से घायल कमाती गांव निवासी प्रमोद सिंह (45) की शुक्रवार को रिम्स में इलाज के क्रम में मौत हो गयी
विज्ञापन
चान्हो.
बाइक के धक्के से गंभीर रूप से घायल कमाती गांव निवासी प्रमोद सिंह (45) की शुक्रवार को रिम्स में इलाज के क्रम में मौत हो गयी. बताया गया कि बुधवार की शाम प्रमोद कमाती रोड में पैदल घर जा रहे थे. इसी क्रम में उन्हें एक बाइक सवार ने पीछे से धक्का मार दिया था. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे. मांडर के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स ले जाया गया था. परिजनों के अनुसार पेशे से टर्बो ट्रक चालक प्रमोद सिंह पिता जहानवीर सिंह के तीन बच्चे हैं. वह अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे.सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी समेत बच्चा घायल : मांडर.
मांडर रेफरल अस्पताल के निकट शुक्रवार की रात आठ बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार हर्रा निवासी अमृत नायक (30) व उनकी पत्नी किरण देवी (20) घायल हो गये. अमृत नायक को गंभीर चोट आयी है. उन्हें मांडर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि अमृत नायक अपनी पत्नी व दो साल के बच्चे दिव्यांश कुमार के साथ बाइक से रांची जा रहे थे. इसी क्रम में रेफरल अस्पताल के निकट ओवरटेक करने के दौरान एक डाला टेंटो ने उन्हें पीछे से धक्का मार दिया. छोटे बच्चे दिव्यांश कुमार को हल्की चोटें आयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










