उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रघुवर दास से की मुलाकात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 May 2017 12:29 PM
रांची :उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने झारखंड के सीएम रघुवर दास से मुलाकात की. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर कहा कि उत्तराखंड के सीएम से मुलाकात हुई. यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी. ज्ञात हो कि त्रिवेंद्र सिंह रावत असम से लौटने के क्रम में कल रांची पहुंचे थे. झारखंड भाजपा के प्रभारी […]
रांची :उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने झारखंड के सीएम रघुवर दास से मुलाकात की. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर कहा कि उत्तराखंड के सीएम से मुलाकात हुई. यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी. ज्ञात हो कि त्रिवेंद्र सिंह रावत असम से लौटने के क्रम में कल रांची पहुंचे थे.
Had a meeting with CM, #Uttarakhand, Shri @tsrawatbjp. It was a courtesy call.
— Raghubar Das (@dasraghubar) May 22, 2017
झारखंड भाजपा के प्रभारी रह चुके हैं त्रिवेंद्र सिंह रावत
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत झारखंड भाजपा के प्रभारी रह चुके हैं. उन्होंने रांची पहुंचने के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. त्रिवेंद्र सिंह रावत असम में जनजातीय परिवार के 952 जोड़ों के शादी में शरीक होने गये थे. वहां से लौटने के क्रम में वो रांची में रूके हैं.उन्होंने कहा कि मैं झारखंड का प्रदेश प्रभारी रह चुका हूं. मुझे कुछ लोगों ने पटना होकर लौटने की बात कही थी, लेकिन कार्यकर्ताओं के स्नेह ने रांची खींच लाया. मेरी मुख्यमंत्री रघुवर से भी बात हुई थी. उन्होंने बताया कि वे एक कार्यक्रम को लेकर बाहर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










