ePaper

डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया ने की हेल्थ पर बात, कहा - स्वस्थ भारत के लिए एक लाख हेल्थ एंबेसेडर बनायेंगे

Updated at : 17 Apr 2017 12:55 PM (IST)
विज्ञापन
डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया ने की हेल्थ पर बात, कहा - स्वस्थ भारत के लिए एक लाख हेल्थ एंबेसेडर बनायेंगे

मरीजों का देश बनता जा रहा है भारत रांची : स्वस्थ लोगों का देश आज मरीजों का देश बन गया है. यह केवल गलत लाइफस्टाइल के लिए कारण हुआ है. आज देश में बीपी के 20 करोड़ , डायबिटीज के 22 करोड़ व मोटापा के 15 करोड़ मरीज हो गये हैं. यह बातें विश्व हिंदू […]

विज्ञापन


मरीजों का देश बनता जा रहा है भारत

रांची : स्वस्थ लोगों का देश आज मरीजों का देश बन गया है. यह केवल गलत लाइफस्टाइल के लिए कारण हुआ है. आज देश में बीपी के 20 करोड़ , डायबिटीज के 22 करोड़ व मोटापा के 15 करोड़ मरीज हो गये हैं. यह बातें विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया ने कही. श्री तोगड़िया जेसीआइ, रांची द्वारा रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे.

उन्होंने कहा कि आप इंडिया हेल्थ लाइन के हेल्थ एंबेसडर बन कर किसी की जान बचा सकते हैं. महीने में चार रविवार में एक रविवार आपको देना होगा. 34 शहरों में चार हजार से अधिक हेल्थ एंबेसडर काे प्रशिक्षण दिया गया है. एक लाख हेल्थ एंबेसडर बनाने का लक्ष्य है. ये हेल्थ एंबेसडर घर-घर जाकर बीपी, डायबिटीज, एनिमिया आदि की जांच करेंगे, ताकि समय रहते लोगों को बीमारी का पता चल सके.मालूम हो प्रवीण तोगड़िया एक मशहूर चिकित्सक व कैंसर सर्जन भी हैं.

रांची में दो हजार ब्लड डोनर बनाने का लक्ष्य

श्री तोगड़िया ने कहा कि रांची में दो हजार ब्लड डोनर बनाने का लक्ष्य है. ब्लड फॉर इंडिया एप बनाया गया है. इसमें पूरी जानकारी भरने के बाद तुरंत लोगों को मदद मिलेगी.

आज 52,000 गांवों में 20 लाख बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जा रही है. इसके बाद जेसीआइ, रांची ने हिंदू हेल्पलाइन के लिए एक एंबुलेंस की चाबी डॉ प्रवीण तोगड़िया को सौंपी. इससे पूर्व रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री मनोज बजाज व संगठन मंत्री प्रमोद सारस्वत ने डॉ प्रवीण तोगड़िया को इलाइची से बना माला पहना कर सम्मानित किया. साथ ही एक ज्ञापन भी सौंपा. मौके पर जेसीआइ, रांची के अध्यक्ष अभिनव मंत्री, निखिल मोदी, वीरेंद्र साहू, नागेंद्र पांडेय, केशव राजू, संजीव तुलस्यान, राकेश मुरारका, विजय छापड़िया आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola