भाजपा का पूरा कुनबा नहीं भेद पाया झामुमो का किला
Updated at : 14 Apr 2017 7:01 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : लिट्टीपाड़ा उप चुनाव में मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत भाजपा का पूरा कुनबा जुटा हुआ था. फिर भी भाजपा झामुमो के किले में सेंध नहीं लगा पायी. झामुमो ने पिछले 40 साल के इतिहास को बरकरार रखा. झामुमो प्रत्याशी साइमन मरांडी ने भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू को 12900 मतों से पराजित किया. पार्टी प्रधानमंत्री […]
विज्ञापन
रांची : लिट्टीपाड़ा उप चुनाव में मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत भाजपा का पूरा कुनबा जुटा हुआ था. फिर भी भाजपा झामुमो के किले में सेंध नहीं लगा पायी. झामुमो ने पिछले 40 साल के इतिहास को बरकरार रखा. झामुमो प्रत्याशी साइमन मरांडी ने भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू को 12900 मतों से पराजित किया.
पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहेबगंज दौरा को भी नहीं भुना पायी. चुनाव से ठीक तीन दिन पहले हुए इस दौरे से भाजपा के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह था. उप चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एक सप्ताह तक लिट्टीपाड़ा में कैंप किया. अलग-अलग प्रमंडलों के बूथ प्रभारियों के साथ बैठक की. करीब आधा दर्जन चुनावी सभा कर संताल परगना के विकास को लेकर वोट देने की अपील की, लेकिन लिट्टीपाड़ा की जनता ने एक बार फिर झामुमो का साथ दिया.
मुख्यमंत्री के अलावा सरकार के पांच मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, लुईस मरांडी, अमर बाउरी, रणधीर सिंह व राज पालिवार भी लगातार क्षेत्र में कैंप किये हुए थे. इनके अलावा प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों के साथ-साथ प्रवक्ताओं की पूरी फौज भी संताल में मौजूद थी. चुनाव से पहले रणनीति के तहत भाजपा एसटी मोरचा की ओर से प्रमंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. सहानुभूति वोट लेने को लेकर दिवंगत विधायक अनिल मुर्मू की पहली पत्नी को भाजपा में शामिल कराया गया. इन्होंने भाजपा के लिए प्रचार भी किया. चुनाव से ठीक पहले दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भाजपा का समर्थन किया. फिर भी भाजपा को जीत नहीं मिली.
चार उप चुनाव में सिर्फ अपनी सीट बचा पायी भाजपा
रांची. राज्य में रघुवर दास के नेतृत्व में बनी सरकार के बाद भाजपा ने चार उप चुनाव देखे हैं. इन चार उप चुनाव में भाजपा बढ़त नहीं बना पायी. हालांकि अपनी जमीन भी नहीं खोयी. गोड्डा उप चुनाव जीत कर भाजपा अपनी सीट बचा पायी. इस सीट पर दिवंगत विधायक रघुनंदन मंडल के बेटे अमित कुमार मंडल ने जीत दर्ज की. वहीं सरकार की सहयोगी आजसू पार्टी लोहरदगा में अपनी सीट नहीं बचा पायी. लोहरदगा में आजसू को हरा कर कांग्रेस ने अपनी पुरानी पैठ बरकरार रखी. इसके अलावा पांकी में कांग्रेस के दिवंगत विधायक विदेश सिंह के बेटे देवेंद्र सिंह ने जीत दर्ज कर पार्टी को सीट दिलायी. गोड्डा व पांकी के उप चुनाव में दिवंगत विधायक के बेटों ने पार्टी के साथ-साथ अपने पिता की सीट को बरकरार रखा.
चार उप चुनाव के परिणाम
सीट पहले कौन कौन जीता
लोहरदगा आजसू कांग्रेस, सुखदेव भगत
गोड्डा भाजपा भाजपा, अमित मंडल
पांकी कांग्रेस कांग्रेस, देवेंद्र सिंह
लिट्टीपाड़ा झामुमो झामुमो, साइमन मरांडी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




