ख्रीस्त राजा चर्च में हर्षोल्लास से मना अब्बा दिवस

Updated:
विज्ञापन
ख्रीस्त राजा चर्च में हर्षोल्लास से मना अब्बा दिवस

पिता केवल संरक्षक ही नहीं, बल्कि सच्चे मार्गदर्शक भी होने चाहिए : फादर ऑस्कर टोप्पो

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खलारी.

ख्रीस्त राजा चर्च शांतिनगर खलारी में रविवार को मसीही विश्वासियों ने अब्बा दिवस हर्षोल्लास से मनाया. कार्यक्रम की शुरुआत चर्च परिसर के समीप मैदान में उपस्थित सभी पिता को चंदन का टीका लगाकर की गयी. इसके बाद सभी श्रद्धालु संत जोसेफ की प्रतिमा के साथ पंक्तिबद्ध होकर चर्च में प्रवेश किये. चर्च के में संत जोसेफ की प्रतिमा पर फादर ऑस्कर टोप्पो, फादर हिलारियुस तिग्गा, फादर आर्थर व उपस्थित पिता ने माल्यार्पण कर श्रद्धा अर्पित की. उन्होंने कैंडल जलाया. तत्पश्चात फादर ऑस्कर टोप्पो ने फादर हिलारियुस तिग्गा व फादर आर्थर के साथ मिलकर मिस्सा करायी. अपने संदेश में फादर ऑस्कर टोप्पो ने कहा कि बच्चों के जीवन में पिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. पिता केवल संरक्षक ही नहीं, बल्कि एक सच्चे मार्गदर्शक भी होने चाहिए. अपने आचरण, संस्कार और विचारों से वे बच्चों को सही दिशा दिखा सकते हैं, जिससे वे जीवन में विश्वास, नैतिकता और श्रेष्ठ मूल्यों के साथ आगे बढ़ें. उन्होंने यह भी कहा कि जब पिता स्वयं आदर्श प्रस्तुत करते हैं, तो बच्चे उनसे प्रेरणा लेकर सही मार्ग का चयन करते हैं और एक सशक्त व जिम्मेदार नागरिक बनते हैं. इस अवसर पर सिस्टर दिव्या, सिस्टर शीतल, डॉ ए कुजूर, जेवियर तिग्गा, प्रकाश कुजूर, पारस उरांव, नवीन टोप्पो, बासिल लकड़ा, रोबिन एक्का, ज्ञान कुजूर, इनोसेंट कुजूर, बिनीता तिग्गा, सुनिता तिग्गा, ज्योति कुजूर, मनोहर लकड़ा, प्रफुलित लकड़ा, पतरस बोदरा, नरेश करमाली सहित बड़ी संख्या में मसीही विश्वासी उपस्थित थे.

पिता केवल संरक्षक ही नहीं, बल्कि सच्चे मार्गदर्शक भी होने चाहिए : फादर ऑस्कर टोप्पो

03 खलारी 02:-पंक्तिबद्ध होकर चर्च में प्रवेश करते पिता.

03 खलारी 03:-चर्च में मिस्सा पूजा कराते फाॅदर ऑस्कर टोप्पो.

विज्ञापन
Dinesh Pandey

लेखक के बारे में

By Dinesh Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola