ePaper

भाजपा के प्रचंड विजय पर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जतायी खुशी

Updated at : 11 Mar 2017 1:02 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा के प्रचंड विजय पर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जतायी खुशी

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बीजेपी की जोरदार जीत परखुशी जतायी है.उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्रीनरेंद्रमोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को लेकर पूरे देश में एक आंधी है. नोटबंदी सहित मोदी जी की सारी योजनाएं जनता ने समझी है, स्वीकार […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बीजेपी की जोरदार जीत परखुशी जतायी है.उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्रीनरेंद्रमोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को लेकर पूरे देश में एक आंधी है. नोटबंदी सहित मोदी जी की सारी योजनाएं जनता ने समझी है, स्वीकार की है और इसका परिणाम दिखने लगा है.रघुवर दास ने कहा है कि पूरा विश्व मान चुका है कि मोदी जी एक करिश्माई व्यक्तित्व हैं और इनके नेतृत्व में देशनयीऊंचाइयों पर पहुंचेगा.

मुख्यमंत्रीरघुवर दास ने कहा कि बीजेपी को अब तक कुछ प्रदेश तक ही सीमित पार्टी समझना भूल है. उत्तर पूर्व और कश्मीर से लेकर केरल तक पार्टी की पैठ है. इस महाविजय ने साबित कर दिया कि यह देश बीजेपी, मोदी जी और अमित शाह के हाथों में सुरक्षित है और विकास की नयी परिभाषा गढ़ेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola