26 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

Wi-Fi के लिए पहले चरण में रांची के छह कॉलेजों का चयन

रांची: झारखंड के सभी विश्वविद्यालय कैंपस व कॉलेजों में वाइ-फाइ लगाया जायेगा. इसके लिए सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है. कॉलेजों में वाइ-फाइ लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसकी जिम्मेदारी भारत सरकार की संस्था निकसी को दी गयी है. उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने राशि ट्रांसफर कर दी है. […]

रांची: झारखंड के सभी विश्वविद्यालय कैंपस व कॉलेजों में वाइ-फाइ लगाया जायेगा. इसके लिए सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है. कॉलेजों में वाइ-फाइ लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसकी जिम्मेदारी भारत सरकार की संस्था निकसी को दी गयी है. उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने राशि ट्रांसफर कर दी है. प्रथम चरण में राजधानी के छह कॉलेजों में भी वाइ-फाइ लगाया जायेगा. राजधानी के जिन कॉलेजों का चयन किया गया है, उनमें रांची कॉलेज रांची, मारवाड़ी कॉलेज, डोरंडा कॉलेज, एसएस मेमोरियल कॉलेज, जेएन कॉलेज धुर्वा व रांची महिला कॉलेज शामिल है.
रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय परिसर में भी प्रथम चरण में ही वाइ-फाइ लगेगा. इसके अलावा विनोबा भावे विवि, सिदो-कान्हो विवि, कोल्हान विवि व नीलांबर-पीतांबर विवि कैंपस में वाइ-फाइ लगाया जायेगा. राज्य के सभी 13 पॉलिटेक्निक कॉलेज में भी प्रथम चरण में वाइ-फाइ लगाया जायेगा. प्रथम चरण में चयनित शिक्षण संस्थानों में नवंबर अंत तक वाइ-फाइ लगाने का काम पूरा कर लिया जायेगा. इसके बाद दूसरे चरण का काम शुरू होगा. दूसरे चरण के लिए 54 शिक्षण संस्थानों का चयन किया गया है. इसके लिए भी सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है.
प्रथम चरण में चयनित संस्थान
प्रथम चरण में जिन 33 शिक्षण संस्थानों में वाइ-फाइ लगाया जायेगा, उसमें सबसे अधिक छह कॉलेज रांची विवि के हैं. विनोबा भावे विवि के केबी वीमेंस कॉलेज हजारीबाग, एसएसएलटीएम कॉलेज धनबाद, आरके महिला काॅलेज गिरिडीह, कोल्हान विवि के महिला कॉलेज चाईबासा, द ग्रेजुएट स्कूल काॅलेज फॉर वीमेंस जमशेदपुर व जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज शामिल है. सिदो-कान्हो विवि के आरडी बजाज महिला कॉलेज देवघर व एसपी महिला कॉलेज दुमका में प्रथम चरण में वाइ-फाइ की सुविधा दी जायेगी. प्रथम चरण में नीलांबर-पीतांबर विवि का एक भी कॉलेज शामिल नहीं है. प्रथम चरण में कुल 14 तकनीकी शिक्षण संस्थान में वाइ-फाइ की सुविधा दी जायेगी, जिसमें बीआइटी सिंदरी व 13 पॉलिटेक्निक कॉलेज हैं.
दूसरे चरण के लिए चयनित संस्थान
दूसरे चरण में बीएस कॉलेज लोहरदगा, केओ कॉलेज गुमला, सिमडेगा कॉलेज चाईबासा, बीएनजे कॉलेज सिसई, आरएलएसवाइ कॉलेज रांची, केसी भगत कॉलेज बेड़ो, मांडर कॉलेज मांडर, बिरसा कॉलेज खूंटी व पीपीके कॉलेज बुंडू (सभी कॉलेज रांची विवि के) का चयन किया गया है. वहीं विनोबाभावे विवि के मारखम कॉलेज ऑफ कॉमर्स हजारीबाग, चतरा कॉलेज चतरा, जेजे कॉलेज झुमरीतिलैया, बीएस कॉलेज बोकारो, पीकेआरएम कॉलेज धनबाद, आरएस मोड़ कॉलेज गोविंदपुर, रामगढ़ कॉलेज रामगढ़, बीएसके कॉलेज मैथन, संत कोलंबस कॉलेज हजारीबाग, आदर्श कॉलेज राजधनवार, चास कॉलेज चास, आरएसपी कॉलेज झरिया, सिंदरी कॉलेज सिंदरी, कतरास कॉलेज कतरासगढ़, केबी कॉलेज बेरमो व संस्कृत कॉलेज हजारीबाग भी शामिल है. इसके अलावा सिदो-कान्हो विवि के गोड्डा कॉलेज गोड्डा, साहेबगंज कॉलेज साहेबगंज, देवघर कॉलेज देवघर, केकेएम काॅलेज पाकुड़, जामताड़ा कॉलेज जामताड़ा, एसआरटी कॉलेज डुमरी, मधुपुरा कॉलेज देवघर, एसपी कॉलेज दुमका, एएस कॉलेज देवघर, बीकेएस कॉलेज बरहरवा व मिल्लत कॉलेज परसा, नीलांबर-पीतांबर विवि के जीएलए कॉलेज डाल्टेनगंज, एसएसजेएन कॉलेज गढ़वा, जेएस कॉलेज डाल्टेनगंज व वाइएसएनएम कॉलेज डाल्टेनगंज तथा कोल्हान विवि के केएस कॉलेज सरायकेला, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, जीएलएन कॉलेज चक्रधरपुर, टाटा कॉलेज चाईबासा, जीसी जैन कॉलेज चाईबासा, सिंहभूम कॉलेज चांडिल, जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज, अब्दुल बारी मेमोरियल कॉलेज, एलबीएसएम कॉलेज, घाटशिला कॉलेज व बहरागोड़ा कॉलेज बहरागोड़ा में वाइ-फाइ लगेगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें