ePaper

South Indian Hairstyle for Pongal Festival: पोंगल पर्व के लिए ट्राई करें ये ट्रेडिशनल साउथ इंडियन हेयरस्टाइल 

Updated at : 14 Jan 2026 12:46 PM (IST)
विज्ञापन
South Indian hairstyle for Pongal Festival

South Indian hairstyle for Pongal Festival

पोंगल पर्व पर अपनाएं खूबसूरत साउथ इंडियन हेयरस्टाइल जैसे गजरा, ब्रेड और बन, जो आपके ट्रेडिशनल लुक को बनाएंगे खास और एलिगेंट.

विज्ञापन

South Indian Hairstyle for Pongal Festival: पोंगल पर्व केवल फसलों का त्योहार ही नहीं, बल्कि दक्षिण भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सौंदर्य का भी उत्सव है. इस खास मौके पर महिलाएं पारंपरिक साड़ी, गोल्ड ज्वेलरी और खूबसूरत साउथ इंडियन हेयरस्टाइल के साथ अपने लुक को पूरा करती हैं.

अगर आप भी पोंगल फेस्टिवल पर कुछ खास और एलिगेंट दिखना चाहती हैं, तो ये तीन साउथ इंडियन हेयरस्टाइल आपके लिए परफेक्ट हैं.

South Indian Hairstyle for Pongal Festival: पोंगल पर्व के लिए अपनाएं ये सुंदर और पारंपरिक हेयरस्टाइल

1. सिंपल गजरा हेयरस्टाइल (Simple Gajra Hairstyle)

Simple Gajra Hairstyle South Indian Style
Simple gajra hairstyle south indian style

साउथ इंडियन लुक की पहचान माने जाने वाला गजरा हर त्योहार में खास भूमिका निभाता है. इस हेयरस्टाइल में बालों को साइड या मिडिल पार्टिंग के साथ खुला या हल्का वेवी रखें और पीछे की ओर गजरे से सजाएं.

2. एक्सेसरीज़ के साथ साउथ इंडियन ब्रेड हेयरस्टाइल (South Indian Style Braid Hairstyle with Accessories)

South Indian Style Braid Hairstyle with Accessories
South indian style braid hairstyle with accessories

लंबी और घनी चोटी दक्षिण भारतीय परंपरा का प्रतीक मानी जाती है. पोंगल के लिए बालों में ब्रेड बनाकर उसमें कुंदन, टेम्पल ज्वेलरी हेयर एक्सेसरीज़, गोल्ड हेयर चेन और फूल लगाएं. यह हेयरस्टाइल खासकर कांजीवरम साड़ी के साथ बेहद खूबसूरत लगता है और ट्रेडिशनल टच देता है.

3. गजरा बन हेयरस्टाइल (Gajra Bun Hairstyle)

Gajra Bun Hairstyle
Gajra bun hairstyle

अगर आप क्लासिक और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो गजरा बन हेयरस्टाइल ट्राई करें. बालों को लो बन या हाई बन में बांधकर उसके चारों ओर ताजे मोगरे के फूलों का गजरा लगाएं. यह हेयरस्टाइल पोंगल पूजा, मंदिर दर्शन और पारंपरिक समारोहों के लिए परफेक्ट है.

पोंगल पर्व पर साउथ इंडियन हेयरस्टाइल अपनाकर आप अपने पारंपरिक लुक को और भी खास बना सकती हैं.

Also Read: Ananya Panday Inspired Hairstyle for Lohri: लोहड़ी पर दिखेंगी प्रॉपर पटोला, देखें अनन्या पांडे के बेस्ट हेयरस्टाइल डिजाइन्स

Also Read: Blouse Design for Teaching Profession: टीचिंग प्रोफेशन में पहनें सही ब्लाउज डिजाइन, बढ़ेगा कॉन्फिडेंस और स्टाइल भी रहेगा बरकरार

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola