तीन दिन में बाजार में बरसेंगे Rs 73 करोड़

Published at :09 Oct 2016 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
तीन दिन में बाजार में बरसेंगे Rs 73 करोड़

रांची : महंगाई के बावजूद त्योहार की मस्ती ने जेब की चिंता जैसे खत्म कर दी है. सातवां वेतनमान और बोनस मिलने से बाजार में उत्साह और बढ़ गया है. त्योहारी बाजार बता रहे हैं कि ग्राहक कम नहीं हुए हैं. व्यापारियों की नजरें ग्राहकों पर गड़ी हुई हैं. दुर्गा पूजा में कार, बाइक व […]

विज्ञापन
रांची : महंगाई के बावजूद त्योहार की मस्ती ने जेब की चिंता जैसे खत्म कर दी है. सातवां वेतनमान और बोनस मिलने से बाजार में उत्साह और बढ़ गया है. त्योहारी बाजार बता रहे हैं कि ग्राहक कम नहीं हुए हैं. व्यापारियों की नजरें ग्राहकों पर गड़ी हुई हैं. दुर्गा पूजा में कार, बाइक व इलेक्ट्रॉनिक बाजार ने जोर पकड़ लिया है. अभी धनतेरस की खरीदारी बाकी है. अनुमान है कि रांची में इन तीन से चार दिनों में लगभग 73.63 करोड़ रुपये के इन सामानों की बिक्री होगी.
इलेक्ट्रॉनिक बाजार में 25% का ग्रोथ
पिछले साल की तुलना में इलेक्ट्रोनिक बाजार में इस बार 25 प्रतिशत का ग्रोथ है. अनुमान है कि तीन-चार दिनों में छह से सात करोड़ के इलेक्ट्रॉनिक सामान बिक जायेंगे. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रोपराइटर मो. ग्यासुद्दीन ने कहा कि इस बार का इलेक्ट्रॉनिक बाजार काफी बढ़िया है. अभी धरतेरस का बाजार बाकी है.
दुर्गा पूजा में कार की बिक्री ने रफ्तार पकड़ ली है. अभी धनतेरस में यह बिक्री और बढ़ेगी.
पुनीत कुमार पोद्दार, सीएमडी, प्रेमसंस मोटर्स
दुर्गा पूजा व धनतेरस एक ही माह में पड़ा है. इस कारण गाड़ियों की जबरदस्त डिमांड बढ़ गयी है. अभिषेक सिंह, निदेशक, सुधा मोटर्स

रांची में सामान्य दिनों में 200 बाइक व स्कूटर बिकता है. यह बिक्री लगभग तीन गुना बढ़ गयी है. सुमित जैन, मैनेजिंग पार्टनर, होराइजन होंडा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola