मोदी अच्छे, आसपास के लोग खराब : शानू
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : वॉलीवुड के जाने-माने गायक कुमार शानू शनिवार को रांची पहुंचे. वह हजारीबाग में एक कार्यक्रम में भाग लेने आये हैं. एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि झारखंड से उनका पुराना रिश्ता है. धनबाद में मामा जी काम करते थे. बचपन धनबाद में ही बीता है. कई जगहों पर घूमे हैं. यहां का मौसम, पर्यटन […]
विज्ञापन
रांची : वॉलीवुड के जाने-माने गायक कुमार शानू शनिवार को रांची पहुंचे. वह हजारीबाग में एक कार्यक्रम में भाग लेने आये हैं. एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि झारखंड से उनका पुराना रिश्ता है. धनबाद में मामा जी काम करते थे. बचपन धनबाद में ही बीता है. कई जगहों पर घूमे हैं. यहां का मौसम, पर्यटन स्थल मुझे बरबस याद आते हैं. बीजेपी से अलग होने के सवाल पर कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत अच्छे इंसान है.
वह देश को नयी ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं. उनके पास विजन है, लेेकिन उनके आसपास के लोग ठीक नहीं हैं. देश में छिड़ी असहिष्णुता पर चल रही बहस और सम्मान लौटाने पर कहा कि यह कुछ लोगों की साजिश है. भारत महान देश है. यहां हर जाति, धर्म के लोग रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










